मार्च की शुरुआत में मीन राशि में शुक्र गोचर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन तो ये राशि वाले रहें सावधान
ज्योतिष में शुक्र को प्यार, सुंदरता, आकर्षण, रिश्ते, लग्जरी लाइफ, कला, सुख-सुविधा और पैसों का ग्रह माना जाता है। कुंडली में शुक्र मजबूत हो तो इंसान में चार्म होता है, रिश्ते अच्छे रहते हैं, जिंदगी को एंजॉय करने की कला आती है और पैसों से जुड़ी परेशानियां कम रहती हैं।

ज्योतिष में शुक्र को प्यार, सुंदरता, आकर्षण, रिश्ते, लग्जरी लाइफ, कला, सुख-सुविधा और पैसों का ग्रह माना जाता है। कुंडली में शुक्र मजबूत हो तो इंसान में चार्म होता है, रिश्ते अच्छे रहते हैं, जिंदगी को एंजॉय करने की कला आती है और पैसों से जुड़ी परेशानियां कम रहती हैं। वहीं शुक्र कमजोर हो तो रिश्तों में दिक्कत, आत्मविश्वास की कमी और पैसों को लेकर उलझन बनी रह सकती है। शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी है, इसलिए संतुलन, सुंदरता और रिश्तों में तालमेल बनाने में इसकी बड़ी भूमिका होती है। मीन राशि में शुक्र उच्च का माना जाता है। यानी यहां शुक्र अपनी पूरी ताकत के साथ असर दिखाता है। मीन राशि का स्वामी गुरु है, जो भावनाओं, करुणा और अध्यात्म से जुड़ा ग्रह माना जाता है। ऐसे में शुक्र का मीन में गोचर प्यार, भावनाओं और रिश्तों को और गहराई देता है। पंचांग के अनुसार शुक्र 2 मार्च 2026 को रात 12:38 बजे मीन राशि में गोचर करेगा। आइए जानते हैं, मीन राशि में शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन और किन राशियों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए शुक्र रिश्तों और पैसों का स्वामी है। इस समय शुक्र आपकी कुंडली के बारहवें भाव में रहेगा। जो लोग शादी के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय अच्छा संकेत दे रहा है। शादी के प्रस्ताव या रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। शादीशुदा लोगों को सेहत पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्चे बढ़ सकते हैं, खासकर घूमने-फिरने या बाहर जाने पर पैसा निकल सकता है। फालतू खर्च से बचना बेहतर रहेगा।
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र आपकी राशि का स्वामी है और इस समय आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में उच्च का होकर बैठेगा। यह समय इच्छाएं पूरी होने वाला है। करियर और बिजनेस में अच्छे मौके मिल सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकातें बढ़ेंगी। पैसों के मामले में फायदा हो सकता है। बड़े भाई-बहन और मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं और दुश्मन भी दोस्त बन सकते हैं।
मिथुन राशि- मिथुन वालों के लिए शुक्र करियर के भाव में गोचर कर रहा है। यह समय नौकरी और प्रोफेशन के लिए काफी अच्छा है। सीनियर आपके काम से खुश रहेंगे। विदेश से जुड़े काम या ट्रैवल के योग बन सकते हैं। नई नौकरी या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। मीडिया, कंटेंट, डिजाइन या क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों के लिए यह गोचर फायदेमंद रहेगा।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए शुक्र भाग्य के भाव में गोचर कर रहा है। धर्म, पूजा-पाठ और आध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा। लंबी दूरी की यात्रा से फायदा मिल सकता है। घर-गाड़ी या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम बन सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मां का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल बेहतर रहेगा।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए शुक्र अष्टम भाव में रहेगा। आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी तरफ खिंचेंगे। मीडिया, फिल्म, सोशल मीडिया या क्रिएटिव काम से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। पैसों में सुधार होगा और इनकम बढ़ सकती है। ससुराल पक्ष से रिश्ते बेहतर होंगे। बस जरूरत से ज्यादा आलस और खर्च से बचें।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए शुक्र शादी और पार्टनरशिप के भाव में गोचर करेगा। आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा और लोग आपको पसंद करेंगे। शादी या रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस पार्टनरशिप से फायदा होगा। खर्च बढ़ सकते हैं, खासकर शादी या रिश्तों से जुड़ी चीजों पर।
तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए शुक्र सेहत और नौकरी के भाव में गोचर करेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। काम की जगह माहौल अच्छा रहेगा। कला, फैशन, डांस या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को फायदा होगा। अगर लंबे समय से किसी परेशानी से जूझ रहे थे तो अब उससे निकलने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक वालों के लिए शुक्र प्रेम और बच्चों के भाव में गोचर कर रहा है। लव लाइफ में मिठास बढ़ेगी। बच्चों से खुशी मिलेगी। क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों को पहचान मिल सकती है। विदेश या घूमने का प्लान बनेगा। कुल मिलाकर यह समय खुशियों वाला रहेगा।
धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए शुक्र घर और सुख के भाव में रहेगा। गाड़ी या घर खरीदने का योग बन सकता है। इंटीरियर, प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को फायदा होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मां का सहयोग मिलेगा और घरेलू सुख बढ़ेगा।
मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए शुक्र भाग्य देने वाला ग्रह है और इस समय संचार के भाव में रहेगा। मीडिया, लेखन, डिजाइन और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। छोटी यात्राएं होंगी जो फायदेमंद रहेंगी। भाई-बहनों के साथ समय अच्छा बीतेगा। बातचीत के दम पर मौके मिल सकते हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र पैसों के भाव में उच्च का होगा। इनकम बढ़ सकती है। नए पैसे के मौके मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। बोलचाल में मिठास आएगी और रिश्ते सुधरेंगे। इस समय किया गया निवेश आगे चलकर फायदा दे सकता है।
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए शुक्र आपकी ही राशि में उच्च का होकर बैठेगा। आपकी पर्सनालिटी में चार्म बढ़ेगा। लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। सोशल मीडिया या कैमरे के सामने काम करने वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई पहचान मिल सकती है। खुद पर ध्यान दें, लुक और सेहत दोनों में सुधार करेंगे तो फायदा होगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन