Weekly Horoscope 19-25 October 2025 aries to pisces saptahik rashifal lucky unlucky Zodiac Signs bhavishyafal Weekly Horoscope: 19-25 अक्टूबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope: 19-25 अक्टूबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope: आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें पंडित जी से 19-25 अक्टूबर 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल-

Fri, 17 Oct 2025 03:56 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Weekly Horoscope: 19-25 अक्टूबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope 19-25 October 2025: ज्योतिष गणना के अनुसार, आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है, जबकि कुछ राशि वालों को सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 19-25 अक्टूबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि- मेष राशि वालों को जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। यह थोड़ा सा नीरस भरा समय रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार आपका सही है। सप्ताह की शुरुआत में शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। हार्मोनल दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मध्य में जीवनसाथी के स्वास्थ्य व साथ दोनों पर ध्यान दें। कोई बड़ी परेशानी संभव है। अंत आपका खराब है। चोट-चपेट लगने वाला। थोड़ा उथल-पुथल सा समय दिख रहा है। बचकर पार करें। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- शब्द-साधक की तरह बने हुए हैं। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक ठाक है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम है। सप्ताह की शुरुआत में प्रेम में नयापन और जो लोग विद्यार्थी हैं उनके लिए अच्छा समय। संतान की स्थिति अच्छी है। भावुकता पर आकर कोई निर्णय न लें। मध्य में शत्रु शमन होगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। अंत बहुत अच्छा रहेगा। आनंददायक समय। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। उत्तम समय। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल धनतेरस पर करें ये 10 उपाय, धन-संपदा में 13 गुना वृद्धि की है मान्यता

मिथुन राशि- सौम्यता जबरदस्त रहेगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। सप्ताह की शुरुआत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के प्रबल योग हैं। घर में कोई उत्सव संभव है लेकिन कलहकारी सृष्टि का भी सृजन हो रहा है। मध्य में प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। अंत में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। सप्ताह मिलाजुला रहेगा। लेकिन कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वास्थ्य, प्रेम-संतान व व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है बस थोड़ा रुखा-रुखा सा महसूस करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्य में घरेलू सुख बाधित होगा। मां का स्वास्थ्य प्रभावित और स्वयं का स्वास्थ्य प्रभावित। अंत में भावुक मन से लिया गया फैसला परेशानी देगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

सिंह राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में धनार्जन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। निवेश अभी रोक कर रखें। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी लेकिन नए व्यवसाय की शुरुआत न करें। अपनों के स्वास्थ्य व अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अंत में भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। गृहकलह का भी सामना करना पड़ेगा। मिला जुला सप्ताह रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ है।

कन्या राशि- अपनी जुबान पर काबू रखें। बहुत खरा-खरा बोल रहे हैं जिससे अपने प्रभावित होंगे। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बने रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। सौम्यता के प्रतीक बने रहेंगे। मध्य में धन हानि के संकेत हैं, निवेश मत करें। जुबान पर काबू रखें। अंत में व्यावसायिक सफलता के प्रबल योग हैं। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

तुला राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। मध्य में बुझा बुझा सा महसूस करेंगे। अंत में धन का आवक बढ़ेगा और अपनों में वृद्धि होगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार आपका लगभग सही है। सप्ताह की शुरुआत में रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए सोर्स बनेंगे और पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मध्य में पार्टनरशिप में दिक्कत दिख रही है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। अंत बहुत अच्छा है। सौम्य बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी। उत्तम समय। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी में विजय। राजनीतिक लाभ। मध्य में आय के नए सोर्स बनेंगे। अंत में थोड़ा चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

मकर राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। मध्य में व्यापारिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। नए व्यापार की शुरुआत न करें। अंत में आय बढ़ेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। सूर्य को जल दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली बाद इन 3 राशियों का बढ़ेगा धन-धान्य, 2 नवंबर को शुक्र करेंगे तुला गोचर

कुंभ राशि- स्वास्थ्य थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। मध्य में अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा से बचें। अंत में व्यावसायिक सफलता का प्रबल योग। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद। अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

मीन राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेम विवाह की ओर जाएगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। मध्य में सरकारी तंत्र से गाज गिर सकती है। परेशानी भरा। अंत सामान्य हो जाएगा और आप अच्छे दिनों की ओर बढ़ जाएंगे। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!