Horoscope Shukra tula rashi parivartan after diwali november rashifal venus transit in libra दिवाली बाद इन 3 राशियों का बढ़ेगा धन-धान्य, 2 नवंबर को शुक्र करेंगे तुला राशि में गोचर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

दिवाली बाद इन 3 राशियों का बढ़ेगा धन-धान्य, 2 नवंबर को शुक्र करेंगे तुला राशि में गोचर

Shukra Rashi Parivartan: शुक्र दिवाली बाद अपनी स्वराशि तुला में गोचर करेंगे। शुक्र के तुला गोचर से मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन लाभकारी रहने वाला है। जानें शुक्र गोचर से किन राशियों को होगा लाभ।

Wed, 15 Oct 2025 07:41 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
दिवाली बाद इन 3 राशियों का बढ़ेगा धन-धान्य, 2 नवंबर को शुक्र करेंगे तुला राशि में गोचर

Venus Transit in Libra: दिवाली बाद धन-संपदा, ऐश्वर्य व वैभव के कारक शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र 2 नवंबर को अपनी स्वराशि तुला में गोचर करेंगे। शुक्र तुला राशि में 25 नवंबर तक विराजमान रहेंगे। शुक्र का तुला गोचर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा, लेकिन तीन भाग्यशाली राशियों को आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे और भाग्य का साथ मिलेगा। जानें शुक्र का तुला गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ।

1. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए शुक्र गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस समय आपको नौकरी पेशा में उन्नति मिल सकती है। व्यवसाय करने वालों की स्थिति में सुधार होगा। रिश्तों में मधुरता व प्रगाढ़ता आएगी। वैवाहिक जीवन पहले से अच्छा और सुखद होगा। किसी अटके हुए काम में सफलता मिल सकती है। आप अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनतेरस से ठीक एक दिन पहले इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, सूर्य करेंगे तुला गोचर

2. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन अनुकूल रहने वाला है। इस समय आपके कामकाज में वृद्धि हो सकती है। कार्यों में सफलता पाएंगे। नौकरी करने वालों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। करियर में ग्रोथ के अवसर मिलेंगे। अचानक से धन लाभ हो सकता है। वर्कप्लेस पर अपनी लीडरशिप क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा, जिस पर खरे उतर पाएंगे। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

3. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का तुला गोचर अनुकूल रहेगा। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। यात्रा का योग बनेगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। घर में कोई उत्सव या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में मंगल का गोचर, दिवाली बाद इन 6 राशियों की होगी चांदी

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!