Dhanteras upay 2025 dhan labh ke liye dhanteras ke din kya upay karna chaiye Dhanteras Upay: आज धनतेरस पर करें ये 10 अचूक उपाय, धन-संपदा में 13 गुना वृद्धि की है मान्यता, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Dhanteras Upay: आज धनतेरस पर करें ये 10 अचूक उपाय, धन-संपदा में 13 गुना वृद्धि की है मान्यता

Dhanteras Upay in Hindi: धनतेरस का पर्व सुख-समृद्धि व खुशहाली का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि इस दिन कुछ उपायों को करने से धन-संपदा में 13 गुना वृद्धि होने की मान्यता है। जानें धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए।

Sat, 18 Oct 2025 05:00 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhanteras Upay: आज धनतेरस पर करें ये 10 अचूक उपाय, धन-संपदा में 13 गुना वृद्धि की है मान्यता

Dhanteras Maha Upay in Hindi: हिंदू धर्म में कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 18 अक्तूबर, शनिवार को है। धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं। यह पर्व धन की देवी मां लक्ष्मी, धन देवता कुबेर जी और आरोग्य देवता भगवान धन्वंतरि को समर्पित है। इस दिन इन तीनों देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा की जाती है। धनतेरस का दिन धन-संपदा में 13 गुना वृद्धि कराने वाला माना गया है। मान्यता है कि इस दिन कुछ उपायों को करने से धन-धान्य में 13 गुना वृद्धि होती है। जानें धनतेरस के दिन क्या उपाय करने चाहिए।

1. धनतेरस के दिन पूजा घर की अच्छे से साफ-सफाई करनी चाहिए और धन रखने के स्थान या तिजोरी को भी अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। इसके अलावा तिजोरी के पास कपूर व लौंग को जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनतेरस के दिन दीया कहां जलाना चाहिए? जानें दीपदान का महत्व व मुहूर्त भी

2. धनतेरस के दिन शाम को घर के हर कोने में मिट्टी या धातु का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का स्थाई वास होता है और धन-संपदा में 13 गुना वृद्धि होती है।

3. धनतेरस के दिन तुलसी के पास दीपक जलाना अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन लाभ के योग बनते हैं और अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिलता है।

4. धनतेरस के दिन पूजा के बाद धन रखने के स्थान या तिजारों में गोमती चक्र रखना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-संपदा की प्राप्ति होती है।

5. धनतेरस के दिन श्रीयंत्र की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर पर आगमन होता है और धन लाभ का योग बनता है।

6. धनतेरस के दिन शाम को यम के नाम का दीप दान जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और संकटों से रक्षा होती है। इस दिन मां लक्ष्मी व भगवान कुबेर के सामने भी दीपक जलाना चाहिए, मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर पर स्थाई वास होता है।

7. धनतेरस के दिन श्रीसूक्त व कुबेर स्तोत्र का पाठ करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा साल भर बनी रहती है और धन-संपदा में वृद्धि होती है।

8. धनतेरस के दिन सोना-चांदी या उससे जुड़ी चीजों की खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से उस चीज व धन-संपदा में 13 गुना वृद्धि होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनतेरस पर इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

9. धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश मूर्ति, शंख व श्रीयंत्र को खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

10. धनतेरस के दिन झाड़ू को खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी असीम कृपा बरसाती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!