साप्ताहिक राशिफल: 14-20 जून तक का समय इन 5 राशियों के लिए बहुत शुभ, हर तरफ से होगा लाभ
Weekly Lucky Horoscope 14-20 June 2026: आने वाला सप्ताह कई राशियों के लिए यादगार साबित हो सकता है। ग्रह-नक्षत्रों का शुभ प्रभाव इन राशियों को चारों तरफ से लाभ दिलाएगा। जानें क्या लिस्ट में आप भी राशि शामिल है।

Weekly Lucky Horoscope 14-20 June 2026: जून माह के तीसरे सप्ताह कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला सकारात्मक बदलाव इन भाग्यशाली राशियों को शुभ समाचार की प्राप्ति कराने के बाद करियर में नई उपलब्धि और आकस्मिक धन लाभ करा सकता है। पंडित ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, 14-20 जून तक का समय मेष समय पांच राशियों के लिए यादगार साबित हो सकता है। आप भी जानें किन राशियों के लिए आने वाला सप्ताह रहेगा शुभ।
14-20 जून तक का समय इन राशियों के लिए वरदान समान-
1. मेष राशि-
मेष राशि वालों को करियर में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिनका आप भरपूर लाभ उठाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। परिवार से जुड़ी समस्याएं खत्म हो सकती हैं।
2. कन्या राशि-
कन्या राशि के लिए यह समय सुख और सौभाग्य से भरा रहेगा। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग हैं। आपकी यात्रा फलीभूत रहेगी। व्यापारियों को विस्तार मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धन का आवक बढ़ेगा, जिससे आपको वित्तीय स्थिरता मिलेगी।
3. मिथुन राशि-
मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह खुशियां लेकर आएगा। जीवनसाथी से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। अटके हुए कार्य रफ्तार पकड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी से आप सफलता पाएंगे। नौकरी करने वाले कुछ लोगों को प्रमोशन या आय में वृद्धि मिल सकती है। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। परिवार से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी।
4. कुंभ राशि-
कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह लाभकारी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा। वाणी और व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में तालमेल बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ यादगार समय गुजारेंगे। आकस्मिक धन लाभ से बैंक-बैलेंस बढ़ सकता है। इस समय आप बचत पर जोर देंगे, जिससे आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे।
5. वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि के लिए यह समय अच्छा बीतेगा। संतान और प्रेम का साथ मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे। नए क्षेत्रों में आपके व्यापार का विस्तार हो सकता है। पर्सनल लाइफ अच्छी रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ में मनमुताबिक परिणाम मिलेंगे। धन की स्थिति अच्छी होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। इस समय आपका कोई सपना पूरा हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन