Horoscope Sun mrigashira Nakshtra Transit 2025 Surya Nakshtra Gochar these 3 zodiac signs may get profit सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य, 8 जून से शुरू होंगे अच्छे दिन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य, 8 जून से शुरू होंगे अच्छे दिन

Surya Nakshtra Gochar: सूर्य जून महीने में रोहिणी नक्षत्र से निकलकर मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में आने से कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। जानें लकी राशियों के बारे में-

Thu, 29 May 2025 08:09 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य, 8 जून से शुरू होंगे अच्छे दिन

Sun mrigashira Nakshtra Transit: ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित समय में नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। सूर्य इस समय रोहिणी नक्षत्र में विराजमान हैं और 08 जून को मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में करीब 15 दिन तक रहेंगे और फिर 22 जून को आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। इन भाग्यशाली राशियों को धन लाभ के साथ भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं। जानें सूर्य नक्षत्र परिवर्तन की लकी राशियां-

1. सिंह राशि- सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं। सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। निवेश का लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा के लिहाज से अच्छा समय रहने वाला है। व्यापार में विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। भाग्यवश कार्यों में सफलता प्राप्त होंगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में उदित होंगे ग्रहों के राजकुमार बुध, इन 3 राशियों का आएगा अच्छा समय

2. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए सूर्य नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपको अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। कुछ जातकों को विदेश जाने का मौका मिलेगा। धन की बचत करने में सफल रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार का साथ मिलेगा। करियर में पदोन्नति या उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और कार्यों की विघ्न-बाधाएं खत्म होंगी।

3. धनु राशि- धनु राशि के लिए सूर्य नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल रहने वाला है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। नए लोगों के साथ रिश्ते बनेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। पार्टनरशिप में किए गए कार्य लाभ दिलाएंगे। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धन व भाग्य में वृद्धि के लिए वास्तु अनुसार घर में रखें ये 5 मूर्तियां

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!