Horoscope Venus Transit in Aries Sukra Gochar in Mesh rashi these 3 zodiac signs may gets positive changes in life 31 मई को शुक्र बदलेंगे राशि, कुंभ समेत इन 3 राशि वालों की लाइफ में होंगे अच्छे बदलाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

31 मई को शुक्र बदलेंगे राशि, कुंभ समेत इन 3 राशि वालों की लाइफ में होंगे अच्छे बदलाव

Sukra Gochar 2025: शुक्र मई के आखिरी दिन मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के मेष राशि में जाने से कुछ राशि वालों की लाइफ में सकारात्मक बदलाव होंगे। जानें इन राशियों के बारे में-

Thu, 29 May 2025 01:16 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
31 मई को शुक्र बदलेंगे राशि, कुंभ समेत इन 3 राशि वालों की लाइफ में होंगे अच्छे बदलाव

Venus Transit in Aries: धन-संपदा व वैभव के कारक शुक्र 31 मई 2025 को अपनी उच्च राशि मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का मेष गोचर सुबह 11 बजकर 17 मिनट पर होगा। शुक्र के मेष राशि में जाने से उसके शुभ फलों में वृद्धि देखने को मिलेगी। शुक्र का मेष गोचर सभी 12 राशियों की लाइफ को प्रभावित करेगा लेकिन कुछ भाग्यशाली राशियों को सकारात्मक फलों को प्रदान करेगा। शुक्र के प्रभाव से जून का महीना इन राशियों के लिए वित्त, करियर, व्यवसाय व पारिवारिक जीवन के लिए लकी साबित होगा। जानें शुक्र गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 8 जून से इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का मेष गोचर अनुकूल रहने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। धन की बचत करने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सेहत में सुधार के संकेत हैं। एनर्जी व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

2. सिंह राशि- सिंह राशि के लिए शुक्र गोचर लाभकारी रहने वाला है। यात्रा का योग बनेगा और यात्राएं आपकी फलीभूत होंगी। नौकरी पेशा करने वाले कुछ जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। धन का आवक बढ़ेगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यापारियों को नई डील या सौदे मिलेंगे, जिससे अतिशीघ्र लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निर्जला एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु

3. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का मेष गोचर अच्छा रहने वाला है। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। कार्यों की विघ्न-बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर प्राप्त करेंगे। व्यावासायिक रूप से सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आप अपनी उम्मीदों के अनुरूप व्यवसाय में मुनाफा कमाएंगे। साहस में वृद्धि होने से कार्यों में सफलता पाना आसान हो जाएगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!