बुध मंगल की राशि में, शुक्र बुध की राशि में होकर इन 4 राशियों के लिए लगाएंगे खुशियों की झड़ी
चन्द्रमा, बुध, शुक्र, केतु तथा गुरु- ये सब क्रमशः एक दूसरे से अधिक शुभ ग्रह हैं। यह ग्रह यदि अपनी राशियों में बैठे हों तो अधिक शुभ फल देते है और अगर ये सूर्य, मंगल, शनि तथा राहू की राशि में बैठे हो तो अल्प शुभ फल देते हैं।

चन्द्रमा, बुध, शुक्र, केतु तथा गुरु- ये सब क्रमशः एक दूसरे से अधिक शुभ ग्रह हैं। यह ग्रह यदि अपनी राशियों में बैठे हों तो अधिक शुभ फल देते है और अगर ये सूर्य, मंगल, शनि तथा राहू की राशि में बैठे हो तो अल्प शुभ फल देते हैं। इसलिए ध्यान दें कि फल का विचार करते समय केतु को प्रायःपापग्रह माना जाता है, परन्तु वैसे केतु की गणना शुभ ग्रहों में की जाती है। इस समय केतु सूर्य की राशि में हैं और बुध मंगल की मेष राशि में हैं, ऐसे में यहां राशियों को अच्छे फल नहीं मिलेगें, लेकिन बुध जब वृषभ राशि में जाएंगें, जो शुक्र की राशि है, तो अच्छे फल मिलने शुरू हो जाएंगे। वहीं शुक्र भी अभी अपनी राशि में हैं और 14 मई को शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। 18 मई को शुक्र बुध की राशि मिथुन में जाएंगे, इससे कई राशियों के लिए अच्छे फल देंगे, क्योंकि बुध और शुक्र की जोड़ी अच्छे फल देती है। शुक्र इस राशि में 8 जून तक यानी काफी लंबे समय के लिए रहेंगे। आइए जानें शुक्र का गोचर आपके लिए क्या लाभ लाएगा।
वृषभ राशि के लिए क्या है शुभ फल
वृषभ राशि के लिए निवेश को लेकर अच्छा समय है, पैसा लग्जरी चीजों में खर्च ना करके, घर, कार आदि में निवेश करें। आपके लिए ट्रेडिंग लाभ देने वाली रहेगी, इस समय पिछला निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता हैं।आपको अपने पार्टनर से अपने इमोशंस अच्छे से जाहिर करने होंगे।
कर्क राशि के लिए शुक्र क्या फल देंगे
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर सही जगह पैसा खर्च कराएगा। आपको इस समय आर्थिक लेन-देन सोच समझकर करना है। बिजनेसमैन पार्टनरशिप और प्रॉफिट से धन पाएंगे, इससे बिजनेस और दोड़ेगा।
कन्या राशि के लिए शुक्र क्या फल देंगे
कन्या राशि के लिए शुक्र का मिथुन गोचर अच्छा फल देगा, बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी है, इसलिए शुक्र का इनकी राशि में जाना दोनों के लिए अच्छे लाभ के योग बनाएगा। करियर में सफलता और प्रसिद्धि मिलेगी। लवलाइफ और भी शानदार होगी।
कर्क राशि के लिए शुक्र क्या फल लाए हैं
मीन राशि वालों के लिए शुक्र गोचर कड़ी मेहनत का शुभ फल देने वाला साबित होगा, आपकी किसी प्रोपर्टी के दाम बढ़ेंगे। काम से संबंधित यात्रा करेंगे।




साइन इन