Mesh Rashi which shani sade sati kab peechha chhodegi Mesh rashi which stage deadly मेष राशि वालों के लिए शनि साढ़ेसाती कब छोड़ेगी पीछा, मेष राशि वालों के लिए अभी खरतरनाक स्टेज बाकी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मेष राशि वालों के लिए शनि साढ़ेसाती कब छोड़ेगी पीछा, मेष राशि वालों के लिए अभी खरतरनाक स्टेज बाकी

Mesh Rashi: शनि की साढ़ेसाती हमेशा तीन राशियों पर हमेशा रहती है, एक जिस पर शनि गोचर करते हैं और शनि के गोचर वाली राशि से एक राशि ऊपर और शनि के गोच वाली से एक राशि नीचे। ये क्रम है, जो हमेशा एक जैसा रहता है।

Wed, 6 May 2026 11:31 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
मेष राशि वालों के लिए शनि साढ़ेसाती कब छोड़ेगी पीछा, मेष राशि वालों के लिए अभी खरतरनाक स्टेज बाकी

शनि की साढ़ेसाती हमेशा तीन राशियों पर हमेशा रहती है, एक जिस पर शनि गोचर करते हैं और शनि के गोचर वाली राशि से एक राशि ऊपर और शनि के गोच वाली से एक राशि नीचे। ये क्रम है, जो हमेशा एक जैसा रहता है। शनि एक राशि में जाने के लिए 30 साल लगाते हैं। शनि की साढ़ेसाती सात साल की होती है। इसमें तीन स्टेज होती हैं। हर स्टेज अपने आप में खास है। आपको बता दें कि शनि साढ़ेसाती के दौरान आपके साथ बुरा ही होगा, ये मत सोचें। वैदिक एस्ट्रोलॉजी के अनुसार जानें तो शनि साढ़ेसाती 7.5 साल की होती है। जब शनि उस राशि में जाते हैं जो आपके चंद्र लग्न राशि के पहले आती है, तो शनि की साढ़ेसाती लगती है। इसमें 2.5 साल के तीन चरण होते हैं। शनि साढ़ेसाती किस राशि के लिए अच्छी होती है और किस राशि के लिए दिक्कत वाली होती है, यह आपके कुंडली में ग्रहों पर निर्भर करता है। हम यहां कुछ स्थितियां बताएंगे कि जिसमें शनि साढ़ेसाती के तीन चरणों में क्या -क्या दिक्कत आती है।

शनि साढेसाती के पहले फेज में

इस दौरान आप अपनों से दूर होते हैं, आपका घर बदल जाता है, पिछले रिश्ते आपको परेशान करते हैं, पिता और संतान में गलतफहमियां बढ़ती हैं। रात को नींद नहीं आती है। आपकी कमर में और टांगों में दर्द होता है। भीड़ में भी आपको अकेला फील होता है। आप डेथ को लेकर सोचते हैं। लोग आपसे चीजें छिपाते हैं। आपको लगता है कि आप अकेलें रहें। इस फेज में आप फिर भी चीजों को झेल लेते हैं, लेकिन दूसरा फेज सबसे खरतनाक होता है?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस साल शनि वक्री हो या अस्त राहु और शनि के कारण इन दो राशियों के लिए बदलाव होंगे

शनि दूसरे चरण में क्या होता है

शनि साढ़ेसाती का दूसरा चरणखास माना जाता है। इस चरण को सबसे खरतनाक बताया गया है, क्योंकि इसी में शनि आपको अपने कर्मों का हिसाब देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि फेज में शनि आपकी कड़ी परीक्षा लेते हैं। इस दौरान फेक पहचान टूट जाती है। आपका करियर बिगड़ जाता है। आपको सक्सेस में देरी होती है, लेकिन क्लिएरिटी आपको मिलती है। कोई आपके सपने में आता है, जो काले कपड़े पहना होता है। आपको लीगल इश्यूज भी घेर लेते हैं। किसी चीज की लत लग जाती है। आपको पता चलता है कि आपका कौन सा दोस्त सच्चा है और कौन सा दोस्त फेक है। आपके मां से भी विवाद होते हैं। शनि साढ़ेसाती का दूसरा फेज भी आपके लिए खास है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मई में तीन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, शनि अमावस्या से पहले सूर्य गोचर

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

राशिफल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!