Horoscope Weekly Horoscope 8-14 June 2026 Rashifal Weekly Lucky zodiacs 8 से 14 जून तक इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी, इस सप्ताह खूब होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

8 से 14 जून तक इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी, इस सप्ताह खूब होगा लाभ

Horoscope Weekly Horoscope 8-14 June 2026: 8 जून से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह में द्वि-गुरु राजयोग और गजलक्ष्मी राजयोग और का संयोग रहेगा, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है।

Sun, 7 June 2026 05:22 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
8 से 14 जून तक इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी, इस सप्ताह खूब होगा लाभ

Horoscope Weekly Horoscope 8-14 June 2026, साप्ताहिक लकी राशियां : ग्रहों की चाल के अनुसार, साप्ताहिक राशिफल का आंकलन किया जाता है। 8 जून से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह में द्वि-गुरु राजयोग और गजलक्ष्मी राजयोग और का संयोग रहेगा। 2 जून से ही गुरु कर्क राशि में रहेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में 8 जून से शुक्र कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। इससे द्वि-गुरु राजयोग और गजलक्ष्मी राजयोग बन रहा है। इस सप्ताह मेष राशि में मंगल रहेंगे, जिससे रुचक राजयोग बनेगा। इसके साथ ही अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। 8 से 14 जून के दौरान शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं 8 से 14 जून का सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा-

8 से 14 जून तक इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी, इस सप्ताह खूब होगा लाभ

तुला राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह कैसा रहेगा?

8 से 14 जून का सप्ताह ग्रहों की चाल के अनुसार तुला राशि वालों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। नौकरी पेशा लोगों को कई ऐसे टास्क मिलेंगे, जो उनके प्रमोशन का कारण भी बन सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें। इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा। खर्च भी बढ़ सकते हैं।

मेष राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह कैसा रहेगा?

मेष राशि के जातकों के लिए 8 से 14 जून का सप्ताह ग्रहों की चाल के अनुसार लाभ देगा। आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे। करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं। आपको अपना काम बखूबी निभाना होगा। समृद्धि का आगमन होगा। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले 4 महीने तक इन राशियों की खुशियों से भर जाएगी झोली, शनि गोचर से होगा लाभ
ये भी पढ़ें:कर्क राशि में बुध का गोचर, 22 जून से इन 3 राशियों को होगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट

मिथुन राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह कैसा रहेगा?

8 से 14 जून का सप्ताह ग्रहों की चाल के अनुसार मिथुन राशि वालों आपके लिए बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। आपकी इंकम बढ़ सकती है। व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 जून को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 जून से सूर्य की तरह रौशन होगा इन राशियों का भाग्य, होगा सूर्य का गोचर
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि में राहु गोचर दिखाएगा कमाल, इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!