kal Surya gochar se in rashiyo ko hoga laabh Sun Transit in Mars nakshatra 2026 lucky zodiacs कल से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर मंगल के नक्षत्र में, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर मंगल के नक्षत्र में

kal Surya gochar, Sun Transit in Mars nakshatra 2026: कुछ घंटों के बाद सूर्य अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं। ऐसे में सूर्य के नक्षत्र गोचर करने से कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। 

Sun, 7 June 2026 07:07 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर मंगल के नक्षत्र में

kal Surya gochar, Sun Transit in Mars nakshatra 2026, सूर्य गोचर : ग्रहों के राजा सूर्य की चाल में बदलाव होने जा रहा है। सूर्य देव एक महीने में लगभग 2 या 3 बार नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। सूर्य का नक्षत्र बदलना ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व रखता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, सूर्य देव अभी रोहिणी नक्षत्र में विराजमान हैं। कुछ घंटों के बाद सूर्य अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। कल सोमवार के दिन, 8 जून 2026 के दिन दोपहर में लगभग 01 बजकर 39 मिनट पर सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। इस नक्षत्र में सूर्य का गोचर 22 जून की दोपहर तक रहेगा। मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं। ऐसे में सूर्य के नक्षत्र गोचर करने से कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है-

कल से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर मंगल के नक्षत्र में

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल के नक्षत्र में सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

मंगल के मृगशिरा नक्षत्र में सूर्य का गोचर होना तुला राशि के जातकों को लाभ दे सकता है। संतान का सुख आपको मिलेगा। तुला राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर खास माना जा रहा है। आपके कार्यक्षेत्र में आपको दोस्तों का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। जीवन में आ रही मुश्किलों को जीवन साथी के सपोर्ट के साथ सुलझाया जा सकता है। कोई नया मौका मिल सकता है, जिसे धन आगमन होने की संभावना है।

धनु राशि के जातकों के लिए मंगल के नक्षत्र में सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

धनु राशि के जातकों को मंगल के मृगशिरा नक्षत्र में सूर्य का गोचर होने से लाभ दे सकता है। आर्थिक स्थिति स्ट्रांग और स्टेबल बनी रहेगी। इस दौरान आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे और हर काम को पूरी मेहनत के साथ पूरा करेंगे। करियर लाइफ में थोड़ी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जो ज्यादा दिन तक नहीं टिकेंगी। यात्रा पर जाने की भी संभावना नजर आ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 से 14 जून तक इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी, इस सप्ताह खूब होगा लाभ
ये भी पढ़ें:8 जून को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल के नक्षत्र में सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

मंगल के मृगशिरा नक्षत्र में सूर्य का गोचर होने से सिंह राशि के जातकों को लाभ दे सकता है। आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सफलता पाने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ेंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं, मां की सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि में राहु गोचर दिखाएगा कमाल, इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा
ये भी पढ़ें:अगले 4 महीने तक इन राशियों की खुशियों से भर जाएगी झोली, शनि गोचर से होगा लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!