बुध, शुक्र, मंगल, सूर्य का गोचर गुरु की राशि में, इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी
Venus Transit Mercury Horoscope Mars: दिसंबर के महीने में 4 बड़े ग्रहों की चाल बदलेगी। देव गुरु बृहस्पति की राशि में बुध, शुक्र, मंगल और सूर्य की युति बनने जा रही है, जिससे कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होने वाला है।

Venus Transit Mercury Horoscope Mars: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों और 12 राशियों का वर्णन है। सभी ग्रह समय-समय पर गोचर करते रहते हैं, जिनकी चाल काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। दिसंबर के महीने में 4 बड़े ग्रहों की चाल बदलेगी। परिणाम स्वरूप कुछ राशियों पर पॉजिटिव तो कुछ पर नेगेटिव प्रभाव पड़ेगा। देव गुरु बृहस्पति की धनु राशि में बुध, शुक्र, मंगल और सूर्य की युति बनने जा रही है। दिसंबर के महीने में मंगल, बुध, सूर्य और शुक्र धनु राशि में गोचर करने वाले हैं। धनु राशि में 4 ग्रहों के विराजमान रहने से चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। इसलिए आइए जानते हैं धनु राशि में चतुर्ग्रही योग बनने से किन राशि के जातकों की किस्मत पलट सकती है-
बुध, शुक्र, मंगल, सूर्य का गोचर गुरु की राशि में, इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी
मेष राशि
धनु राशि में बुध, शुक्र, मंगल और सूर्य की युति बनने से बना चतुर्ग्रही योग मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से व्यापार से जुड़ी योजनाएं अपना कमाल दिखाएंगी। वहीं, समाज में नाम और काम दोनों मान-सम्मान बटोरेंगे। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं, कुछ लोग अपने भाई-बहन के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। रुके हुए कार्य भी रफ्तार पकड़ेंगे।
धनु राशि
धनु राशि में बुध, शुक्र, मंगल और सूर्य की युति बनने से बना चतुर्ग्रही योग इस राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। व्यापार में आ रही मुश्किलें समाप्त होने लगेंगी। ग्रहों की कृपा से विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत भी ठीक-ठाक रहने वाली है। वहीं, आर्थिक दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को धनु राशि में बुध, शुक्र, मंगल और सूर्य की युति बनने से बना चतुर्ग्रही योग लाभ दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में आ रही मुश्किलें खुद ब खुद कम होने लगेंगी। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों को अपने बॉस और सहयोगियों का साथ मिलेगा। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। वहीं, वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन