Aaj Ka Rashifal 24 November 2025 Horoscope Today lucky zodiacs for 12 zodiacs Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल : मेष राशि से लेकर मीन का 24 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल : मेष राशि से लेकर मीन का 24 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 24 November 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 24 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल- 

Mon, 24 Nov 2025 07:00 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल : मेष राशि से लेकर मीन का 24 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 24 November 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। शुक्र और बुध तुला राशि में। सूर्य, और मंगल वृश्चिक राशि में। चंद्रमा धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 24 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- बच के पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी, प्रेमिका की मुलाकात होगी। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अति उत्तम रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की राशि में शुक्र, सूर्य, बुध का गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगा खूब प्रॉफिट
ये भी पढ़ें:12 महीने बाद सूर्य का गोचर गुरु की राशि में, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

कर्क राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। महत्वपूर्ण निर्णय थोड़ा रोक कर रखें। भावुक होकर निर्णय न लें। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। घरेलू सुख बाधित होगा यद्यपि भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 का राशिफल: मेष समेत इन 4 राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पराक्रम रंग लाएगा। कोर्ट, कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धनार्जन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान में थोड़ी दूरी रहेगी लेकिन प्रेम बना रहेगा। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 24 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?

मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अदभुत रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 24-30 नवंबर का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!