12 महीने बाद सूर्य का गोचर गुरु की राशि में, इन राशियों का चमकेगा भाग्य
Transit Sun Rashifal Surya Gochar: पिता, नेतृत्व और सम्मान के कारक माने जाने वाले सूर्य देव, जब कुंडली में मजबूत होते हैं तो किस्मत का भरपूर साथ मिलता है। सूर्य का गुरु की राशि में गोचर कुछ राशियों को मालामाल कर सकता है।

Transit Sun Rashifal Surya Gochar: कुछ ही दिनों में सूर्य अपनी चाल बदलने वाले हैं। पिता, आत्मा, स्वास्थ्य, नेतृत्व और सम्मान के कारक माने जाने वाले सूर्य देव, जब कुंडली में मजबूत होते हैं तो किस्मत का भरपूर साथ मिलता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 16 दिसंबर 2025 के दिन गुरु की राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सुबह के लगभग 04 बजकर 26 मिनट पर सूर्य का धनु राशि में प्रवेश होगा। धनु राशि के स्वामी ग्रह गुरु माने जाते हैं। ग्रहों के राजा सूर्य का गुरु की राशि में गोचर कुछ राशियों को बंपर लाभ दिला सकता है। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में-
12 महीने बाद सूर्य का गोचर गुरु की राशि में, इन राशियों का चमकेगा भाग्य
मिथुन राशि
ग्रहों के राजा सूर्य का गुरु की राशि में गोचर मिथुन राशि आपके लिए शुभ माना जा रहा है।
कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे।
आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
सफलता पाने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ेंगे।
संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
मां की सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का गुरु की राशि में गोचर अच्छा माना जा रहा है।
कोई नया मौका मिल सकता है।
धन आगमन होने की संभावना है।
आपके कार्यक्षेत्र में आपके दोस्तों का भरपूर सपोर्ट मिलेगा।
जीवन में आ रही मुश्किलों को जीवन साथी के सपोर्ट के साथ सुलझाया जा सकता है।
संतान का सुख आपको मिलेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों आपके लिए ग्रहों के राजा सूर्य का गुरु की राशि में गोचर शुभ साबित हो सकता है।
इस दौरान आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे।
हर काम को पूरी मेहनत के साथ पूरा करेंगे।
करियर लाइफ में सोच समझकर फैसले लेने होंगे।
यात्रा पर जाने की भी संभावना नजर आ रही है।
आर्थिक स्थिति स्ट्रांग और स्टेबल बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन