गुरु-शुक्र की चाल से बरसेगा इन राशियों पर धन, 22 फरवरी को मिलेगी खुशखबरी
Venus Transit Jupiter Rashifal Guru Horoscope 2026: जब भी गुरु और शुक्र की चाल में बदलाव होता है तो मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव देखने को मिलता है। शुक्र और गुरु की चाल से बना नवपंचम राजयोग कुछ राशियों को खुशखबरी दे सकता है।

Venus Transit Jupiter Rashifal Guru Horoscope: ज्योतिष विद्या में गुरु और शुक्र की चाल का खास महत्व माना जाता है। जब भी गुरु और शुक्र की चाल में बदलाव होता है तो मेष राशि से लेकर मीन राशि पर प्रभाव देखने को मिलता है। दृक पंचांग के अनुसार, 22 फरवरी 2026, के दिन रविवार को शुक्र और गुरु ग्रह एक दूसरे से 120 डिग्री पर स्थित रहेंगे। कल के दिन शाम में 08 बजकर 59 मिनट पर शुक्र और गुरु ग्रह नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। शुक्र और गुरु की चाल से बना नवपंचम राजयोग कुछ राशियों को खुशखबरी दे सकता है तो कुछ राशियों के लिए नेगेटिव भी साबित हो सकता है।
नवपंचम राजयोग कब बनता है?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दो ग्रह एक-दूसरे से 120 डिग्री के कोण (त्रिकोण स्थिति) पर स्थित रहते हैं, तब नवपंचम राजयोग का निर्माण होता है। यह योग बनने से करियर, धन-भाग्य व मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
गुरु-शुक्र की चाल से बरसेगा इन राशियों पर धन, 22 फरवरी को मिलेगी खुशखबरी
कुंभ राशि के लिए शुक्र और गुरु की चाल से बना नवपंचम राजयोग कैसा रहेगा?
शुक्र और गुरु की चाल से बना नवपंचम राजयोग कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आपका भाग्य आपका साथ देगा। अपनी लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाएं। धन की हालत में सुधार होगा। नौकरी और बिजनेस में तरक्की कर सकते हैं। आप किसी धार्मिक काम में शामिल हो सकते हैं। अच्छी खबर मिल सकती है।
मीन राशि के लिए शुक्र और गुरु की चाल से बना नवपंचम राजयोग कैसा रहेगा?
मीन राशि के लिए शुक्र और गुरु की चाल से बना नवपंचम राजयोग शुभ माना जा रहा है। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। कुछ जातकों को अपनी काबिलियत साबित करने के नए मौके मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और संतुलन बना रहेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। शुभ समय। अटके हुए काम पूरे होने की प्रबल संभावना है।
कर्क राशि के लिए शुक्र और गुरु की चाल से बना नवपंचम राजयोग कैसा रहेगा?
शुक्र और गुरु की चाल से बना नवपंचम राजयोग कर्क राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बिजनेस करने वाले जातकों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। सिंगल जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन