Varuthini Ekadashi: वरूथिनी एकादशी पर सूर्य, बुध, शनि और मंगल की चाल देगी लाभ, इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ
Sun Transit Mercury Rashifal Saturn Horoscope 2026 : वरूथिनी एकादशी पर 4 ग्रहों के एक ही राशि में विराजमान रहने से चतुर्ग्रही योग बन रहा है। शनि, बुध, मंगल और सूर्य ग्रह का गोचर कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है।

Sun Transit Mercury Rashifal Saturn Horoscope 2026, वरूथिनी एकादशी राशिफल : हर साल वरूथिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। वरूथिनी एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस खास दिन पर व्रत रख भक्त जन श्री नारायण की विधिवत उपासना करते हैं। इस दिन कई शुभ योगों का निर्माण भी हो रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 13 अप्रैल के दिन वरूथिनी एकादशी पड़ रही है। इस दिन मीन राशि में 4 ग्रहों का संयोग बन रहा है। इस खास दिन पर गुरु की मीन राशि में शनि, मंगल, सूर्य और बुध ग्रह बैठे हुए हैं। 4 ग्रहों के एक ही राशि में विराजमान रहने से चतुर्ग्रही योग का निर्माण होता है। मीन राशि में शनि, बुध, मंगल और सूर्य ग्रह का गोचर कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है और राशियों को मुश्किल समय भी दे सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं वरूथिनी एकादशी पर मीन राशि में सूर्य, बुध, शनि और मंगल के गोचर से किन राशियों का अच्छा टाइम शुरू हो सकता है-
वरूथिनी एकादशी पर सूर्य, बुध, शनि और मंगल की चाल देगी लाभ, इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ
मिथुन राशि के लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग का निर्माण कैसा रहेगा?
मिथुन राशि के लिए वरूथिनी एकादशी पर सूर्य, बुध, शनि और मंगल की चाल बेहद शुभ मानी जा रही है। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख-शांति और प्रेम के आसार हैं। रुका हुआ धन भी मिल सकता है। इस दौरान जातकों को नौकरी में सफलता मिलने के साथ सहपाठियों का सहयोग भी मिल सकता है।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग का निर्माण कैसा रहेगा?
वरूथिनी एकादशी पर सूर्य, बुध, शनि और मंगल की चाल से वृश्चिक राशि के जातकों को फायदा हो सकता है। शिक्षा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के साथ-साथ दोस्तों का सहयोग भी प्राप्त होगा। किसी विशेष यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के संग रिश्तों में मधुरता आएगी।
कन्या राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग का निर्माण कैसा रहेगा?
कन्या राशि वालों के लिए वरूथिनी एकादशी पर सूर्य, बुध, शनि और मंगल की चाल अच्छा मौका लेकर आएगी। आर्थिक लाभ बनने के योग नजर आ रहे हैं। सूझ-बूझ के साथ करियर के जुड़े डिसीजन लेना बेहतर रहेगा। परिवार और दोस्तों के संग आपके संबंध मजबूत होंगे। साथ ही जीवनसाथी का सपोर्ट भी मिलेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन