14 मई से इन राशियों के जीवन में धन ही धन, शुक्र गोचर करेंगे मिथुन राशि में
Venus Transit 2026 in Gemini Horoscope 2026 : वर्तमान समय में शुक्र वृषभ राशि में बैठे हुए हैं। जल्द ही शुक्र का प्रवेश बुध की राशि में होगा। इस राशि में शुक्र का आना बुद्धि और खूबसूरती का एक शानदार मेल बनाता है।

Venus Transit 2026 in Gemini Horoscope 2026 : ज्योतिष की दुनिया में शुक्र ग्रह को सुख, सुविधा, रोमांस और धन का कारक माना जाता है। वर्तमान समय में शुक्र वृषभ राशि में बैठे हुए हैं। जल्द ही शुक्र का प्रवेश बुध की राशि में होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 मई 2026 के दिन सुबह में 10 बजकर 58 मिनट पर शुक्र मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं। इस राशि में शुक्र 8 जून तक विराजने वाले हैं। मिथुन बुध की राशि मानी जाती है। इसलिए इस राशि में शुक्र का आना बुद्धि और खूबसूरती का एक शानदार मेल बनाता है। शुक्र का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन लेकर आने वाला है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो लकी राशियां-
14 मई से इन राशियों के जीवन में धन ही धन, शुक्र गोचर करेंगे मिथुन राशि में
मेष राशि
- मेष वालों के लिए यह समय काफी एक्टिव रहेगा।
- आप काफी कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे।
- अगर आप मार्केटिंग, लेखन या कम्यूनिकेशन से जुड़े पेशे में हैं, तो लोग आपकी बातों के कायल हो जाएंगे।
- भाई-बहनों के साथ रिश्ते सुधरेंगे।
- छोटी-मोटी सुखद यात्राओं के योग बनेंगे, जो मन को तरोताजा कर देगी।
मिथुन राशि
- शुक्र आपकी ही राशि में आ रहे हैं, तो आप अट्रैक्शन से भरपूर रहेंगे।
- आपकी पर्सनालिटी में एक अलग ही निखार आएगा।
- लोग आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे।
- अगर आप सिंगल हैं, तो किसी खास से मुलाकात हो सकती है।
- आप खुद पर पैसा खर्च करेंगे, जैसे नए कपड़े, ग्रूमिंग या कोई गैजेट।
- यह आपके खुद को पैम्पर करने का समय है।
सिंह राशि
- सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर आपकी झोली भरने वाला साबित हो सकता है।
- आपकी कमाई के सोर्स बढ़ सकते हैं।
- अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं।
- दोस्तों के साथ पार्टी और गेट-टुगेदर का माहौल बना रहेगा।
- बड़े ग्रुप्स या सोशल सर्कल में आपकी इज्जत बढ़ेगी।
- कोई बड़ी इच्छा पूरी होने का समय है।
कन्या राशि
- कामकाज के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत बढ़िया है।
- ऑफिस का माहौल अब ज्यादा तनाव भरा नहीं लगेगा।
- करियर में आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ होगी।
- बॉस के साथ आपके कनेक्शन बेहतर होंगे।
- जो लोग नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।
- काम और आराम के बीच एक अच्छा बैलेंस बना रहेगा।
कुंभ राशि
- कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का मिथुन राशि में आना लाइफ में रोमांस और क्रिएटिविटी का तड़का लगाएगा।
- अगर आप आर्ट, म्यूजिक या डिजाइनिंग से जुड़े हैं, तो यह समय आपके लिए शुभ साबित होगा। शेयर मार्केट या निवेश से भी लाभ होने की उम्मीद है।
- बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा और लव लाइफ में नयापन आएगा।
शुक्र ग्रह को और मजबूत करने के लिए क्या करें?
अगर आपकी राशि ऊपर नहीं भी है, तो भी आप शुक्र के अच्छे फल पाने के लिए ये आसान चीजें कर सकते हैं-
- शुक्र ग्रह को गंदगी बिल्कुल पसंद नहीं। अपने आसपास और खुद को साफ-सुथरा रखें।
- इत्र का इस्तेमाल करें। अच्छी खुशबू शुक्र को आकर्षित करती है। रोज परफ्यूम या डियो लगाएं।
- महिलाओं का सम्मान करें। शुक्र शक्ति का प्रतीक है। घर की महिलाओं या सहकर्मियों का सम्मान करने से शुक्र ग्रह स्वयं ही शुभ फल देने लगते हैं।
- सफेद रंग का इस्तेमाल करें। शुक्रवार को सफेद कपड़े पहनना या सफेद चीजों (जैसे चावल, दूध) का दान करना भी लाभकारी होता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन