Transit Venus Horoscope Sun constellation till 7 July these zodiacs will benefit a lot कल से शुक्र सूर्य के नक्षत्र में, 7 जुलाई तक इन राशियों को खूब होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से शुक्र सूर्य के नक्षत्र में, 7 जुलाई तक इन राशियों को खूब होगा लाभ

Transit Venus Horoscope Sun constellation: 26 जून को कृत्तिका नक्षत्र में लगभग दोपहर के समय शुक्र गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य के नक्षत्र में शुक्र का गोचर होना कुछ राशियों को जबरदस्त प्रॉफिट दिला सकता है।

Wed, 25 June 2025 04:59 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से शुक्र सूर्य के नक्षत्र में, 7 जुलाई तक इन राशियों को खूब होगा लाभ

Transit Venus Horoscope 2025, कल से शुक्र सूर्य के नक्षत्र में: शुक्र के शुभ होने पर धन-धान्य में वृद्धि होती है। शुक्र प्रेम व सौन्दर्य के कारक माने जाते हैं। दृक पंचांग के अनुसार, 26 जून को कृत्तिका नक्षत्र में लगभग दोपहर के 12 बजकर 24 मिनट पर शुक्र गोचर करने जा रहे हैं। इस नक्षत्र में शुक्र 7 जुलाई तक रहने वाले हैं। कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी ग्रह ग्रहों के राजा सूर्य माने जाते हैं। सूर्य के नक्षत्र में शुक्र का गोचर होना कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है तो कुछ की दिक्कतें भी बढ़ सकता है। आइए जानते हैं शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को लाभ हो सकता है-

7 जुलाई तक इन राशियों को होगा खूब होगा लाभ

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर फायदेमंद माना जा रहा है। इस राशि के लोगों का पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा। वहीं, विदेश यात्रा पर जाने की संभावना है। आपका भाग्य साथ देगा और समय अच्छा रहेगा। साथ ही प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात भी संभव है।

सिंह राशि: शुक्र का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर सिंह राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। सुरक्षित विकल्पों में निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं, कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। लेकिन आपको अपनी हेल्थ की देखभाल करनी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध की राशि में सूर्य, गुरु, चंद्र, 26 जून तक इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर
ये भी पढ़ें:Rashifal: 26 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल
ये भी पढ़ें:29 जून से ये राशियां रहें सतर्क, केतु-चंद्र की युति से बढ़ेगी प्रॉब्लम्स

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर शुभ साबित हो सकता है। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा नजर आ रहा है। वहीं, धन लाभ के भी योग बनेंगे। लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं, ध्यान रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!