vastu tips remove vastu dosh with the help of shankh वास्तु टिप्स: शंख से दूर होता है वास्तु दोष? रोज शाम को बस कर लें ये छोटा सा काम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु टिप्स: शंख से दूर होता है वास्तु दोष? रोज शाम को बस कर लें ये छोटा सा काम

अगर घर में वास्तु दोष होता है तो इससे कई काम अटक जाते हैं। ऐसे में वास्तु दोष को हटाना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर शंख की मदद से वास्तु दोष कैसे दूर कर सकते हैं? 

Wed, 21 Jan 2026 03:11 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु टिप्स: शंख से दूर होता है वास्तु दोष? रोज शाम को बस कर लें ये छोटा सा काम

अगर घर का वास्तु सही नहीं होता है तो वास्तु दोष लगता है और इसकी वजह से जिंदगी में कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। बता दें कि ये दोष तब लगता है जब घर का निर्माण सही दिशा में ना हो और किसी भी तरह के वास्तु नियम का पालन ना किया गया हो। इस वजह से अक्सर जिंदगी में तनाव की स्थिति बनी रहती है। घर के मेन गेट से लेकर पूजा घर और किचन से संबंधित कई नियम ऐसे होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करने से वास्तु दोष पैदा होता है। हालांकि इससे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ ऐसे उपाय भी हैं जो आसानी से वास्तु दोष को खत्म भी कर देते हैं। एक ऐसा ही उपाय शंख से जुड़ा हुआ है।

शंख बजाने से दूर होता है वास्तु दोष

वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार दक्षिणावर्त और वामावर्त शंख से वास्तुदोष दूर होता है। मान्यता है कि जो लोग अपने घर में दक्षिणावर्त शंख को रखते हैं, वहां पर मां लक्ष्मी खुद चलकर आती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि जितनी दूर तक शंख की आवाज पहुंचती है, वहां तक किसी भी तरह का रोग नहीं टिक पाता है। नियम के अनुसार अगर घर में हर शाम शंख को बजाया जाए तो दरिद्रता से लेकर आंखों के रोग और क्षय रोग नहीं होते हैं। अगर आपको ये पता चल जाए कि घर के किस कोने में वास्तु दोष है तो वहां पर दक्षिणावर्ती शंख जरूर रख देना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंदिर में लोटा दान करने से होते हैं ये 3 बड़े फायदे, शिवजी भी बरसाते हैं कृपा
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: सुबह उठते ही इन चीजों को देखना होता है अपशकुन, ना करें ये गलती

रखें इन बातों का ध्यान

अगर आपके घर में शंख है तो कुछ चीजों का पालन करना जरूरी हो जाता है। वास्तु के नियम के अनुसार शंख को हमेशा घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि शंख को कभी भी सीधा जमीन पर नहीं रखना चाहिए। कई लोग शिवलिंग पर शंख से ही जल चढ़ाते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। कुछ नियमों के अनुसार अगर आप शंख में चावल रख देंगे तो इससे लाभ होता है। हालांकि समय-समय पर इसकी सफाई करना जरूरी है। एक नियम के अनुसार कभी भी घर में दो शंख साथ में नहीं रखने चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!