vastu tips dont look at these things after waking up in the morning वास्तु टिप्स: सुबह उठते ही इन चीजों को देखना होता है अपशकुन, ना करें ये गलती, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु टिप्स: सुबह उठते ही इन चीजों को देखना होता है अपशकुन, ना करें ये गलती

वास्तु शास्त्र के कुछ नियमों का अगर रोजमर्रा की जिंदगी में पालन कर लिया जाए तो कई मुश्किलों से बचा जा सकता है। आज बात करते हैं उन चीजों को जिसे सुबह-सुबह कभी नहीं देखना चाहिए।

Tue, 20 Jan 2026 10:32 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु टिप्स: सुबह उठते ही इन चीजों को देखना होता है अपशकुन, ना करें ये गलती

वास्तु शास्त्र का हमारी जिंदगी में विशेष महत्व है। माना जाता है कि अगर घर में वास्तु के नियम का पालन कर लिया जाए तो आधी से ज्यादा मुश्किलें तो यूं ही खत्म हो जाएंगी। ऐसे घरों में सुख-शांति के साथ-साथ समृद्धि रहती है। इस शास्त्र में सिर्फ दिशाओं के बारे में नहीं बल्कि हमारी रोजमर्रा की चीजों से जुड़े भी उपाय हैं। इन उपायों को अपनाकर आप भी अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं और हर एक बाधा को धीरे-धीरे खत्म कर सकते हैं। अगर इन नियमों को नजरअंदाज किया जाए तो ये जिंदगी में मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। आज बात करेंगे उन चीजों की जो हमें सुबह उठते ही नहीं देखनी चाहिए।

जूठे बर्तन

वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार सुबह-सुबह जूठे बर्तन देखना सही नहीं होता है। इसे सुबह एकदम से देखना काफी अशुभ माना जाता है। नियम के अनुसार जो लोग ऐसा नियमित रूप से कर रहे है, उनकी आर्थिक स्थिति पर इसका बुरा असर पड़ता है और तो और जिंदगी में नकारात्मकता भी बढ़ती है। वास्तु में ये वर्णन किया गया है कि हमेशा रात को सोने से पहले सारे बर्तन धो लेने चाहिए। इससे घर में खराब ऊर्जा नहीं बढ़ती है।

शीशा

आम तौर पर सुबह उठने के बाद कई लोग सबसे पहले शीशे में ही देखते है। ये आदतन भी हो सकता है लेकिन ऐसा करना गलत है। वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार सुबह-सुबह सबसे पहले शीशे को देखना सही नहीं है क्योंकि इससे नकारात्मकता बढ़ती है और दिमाग में उलझनें बहुत होने लगती हैं। ऐसे में इस आदत को बदलने की जरूरत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंदिर में लोटा दान करने से होते हैं ये 3 बड़े फायदे, शिवजी भी बरसाते हैं कृपा
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन लोगों के लिए लकी होगा फरवरी का महीना, मिल सकती है गुड न्यूज

परछाई

वास्तु के नियम के अनुसार कभी अपनी परछाई को भी सुबह नहीं देखना चाहिए। नियम के अनुसार इस वजह से पूरा का पूरा दिन खराब जा सकता है और हो सकता है कि कोई बड़ा काम अटक भी जाए। ऐसे में सुबह-सुबह सबसे पहले अपने ईष्ट देवता को याद करके हाथ को मुंह पर फेरकर उस हाथ को कुछ देर देखें। इसके बाद ही कोई काम करें।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!