mandir me lota daan karne ke fayde मंदिर में लोटा दान करने से होते हैं ये 3 बड़े फायदे, शिवजी भी बरसाते हैं अपनी कृपा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मंदिर में लोटा दान करने से होते हैं ये 3 बड़े फायदे, शिवजी भी बरसाते हैं अपनी कृपा

अगर शिव मंदिर में आप लोटा दान करते हैं तो इसके कई फायदे मिल सकते है। एक-एक करके जानें इससे मिलने वाले तीन फायदों के बारे में…

Tue, 20 Jan 2026 10:33 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
मंदिर में लोटा दान करने से होते हैं ये 3 बड़े फायदे, शिवजी भी बरसाते हैं अपनी कृपा

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के साथ दान-पुण्य का विशेष महत्व है। माना जाता है कि अगर सच्चे मन से ये काम किया जाए तो जिंदगी में आने वाली अड़चनें खत्म होने लगती हैं। कई बार लोग इस चीज को लेकर कन्फ्यूज होते हैं कि मंदिर में किस चीज का दान किया जाए। राशन-पानी के अलावा ऐसी कई चीजें हैं जोकि मंदिर में दान कर सकते हैं। इन चीजों का दान गुप्त तरीके से करेंगे तो और भी अच्छा होगा। आज बात करेंगे शिव मंदिर की। शिव मंदिर में आप शिवलिंग पर कई चीजें अर्पित करते हैं। इसके अलावा आप यहां पर लोटा दान कर सकते हैं ताकि मंदिर में आने वाले लोग उससे शिवलिंग पर जल अर्पित कर सके। नीचे विस्तार से जानें...

पहला लाभ: अगर आप किसी शिव मंदिर में लोटा दान करते हैं तो आपको शिवजी की कृपा जरूर मिलेगी। साथ ही आपको ऐसी आध्यात्मिक ऊर्जा मिलेगी, जिससे आपका मन और शरीर दोनों ही शुद्ध हो जाएंगे। इसके बाद आपके अच्छे कर्म करने की इच्छा के साथ-साथ भगवान में आपकी आस्था और भी बढ़ जाएगी। लोटा दान करने के बाद व्यक्ति की जिंदगी में सकारात्मकता धीरे-धीरे बढ़ने लगती है।

दूसरा लाभ: मान्यता है कि अगर मंदिर में लोटा का दान किया जाए तो शिवजी की कृपा से घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही साथ धन धान्य की कोई कमी नहीं होती है। ऐसा भी माना जाता है कि शिव मंदिर में लोटा दान करने से जिंदगी की नकारात्मकता दूर होने लगती है। साथ ही साथ इससे सारी बाधाएं भी खत्म होती हैं। अपने सामर्थ्य के हिसाब आप मंदिर में लोटा दान कर सकते हैं, लेकिन जो भी करें हमेशा सच्चे मन करना ही सही होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बसंत पंचमी पर ना करें ये गलतियां, सरस्वती मां को जरूर लगाएं ये भोग
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: ऑफिस बैग में गलती से भी ना रखें ये चीजें, अटकेंगे आपके काम

तीसरा लाभ: इससे मिलने वाला तीसरा लाभ ये है कि आपका मन शांत रहता है। मानसिक शांति के साथ-साथ आपकी सारी चिंताएं कम होने लगती हैं और आप अंदर से शांत महसूस करने लगते हैं। इससे आपको मन ही मन खूब संतोष भी होगा ऐसे में जिंदगी को आप नए नजरिए से देख पाएंगे और सारा तनाव धीरे-धीरे छूमंतर हो जाएगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!