vastu tips put a water bowl at your main door on new year 2026 वास्तु टिप्स: नए साल पर घर के बाहर रख दें ये चीज, छोटे से उपाय से 2026 में आएंगी खुशियां, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु टिप्स: नए साल पर घर के बाहर रख दें ये चीज, छोटे से उपाय से 2026 में आएंगी खुशियां

Vastu Tips for New Year: नए साल के मौके पर घर में कुछ उपाय किए जा सकते हैं। इन उपायों के जरिए पूरे साल घर में रौनक बनी रहेगी और बुरी नजर और एनर्जी हमेशा घर से दूर रहेगी। नीचे विस्तार से जानें ऐसे ही उपायों के बारे में…

Wed, 24 Dec 2025 03:40 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु टिप्स: नए साल पर घर के बाहर रख दें ये चीज, छोटे से उपाय से 2026 में आएंगी खुशियां

Vastu Tips for 2026: नए साल के आगमन पर हर कोई चाहता है कि घर की रौनक पूरे साल बनी रही। इस खास मौके पर लोग अपने परिवार के साथ जमकर समय बिताते हैं। हर कोई चाहता है कि साल का पहला दिन जैसा बीते ठीक वैसे ही साल के सारे दिन गुजर जाएं। अगर आप भी ऐसा ही चाहते हैं तो वास्तु के कुछ आसान से उपाय की मदद से आपकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। वास्तु शास्त्र में नए साल के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनकी मदद से घर की एनर्जी हमेशा अच्छी रहेगी। इसके अलावा इन उपायों के जरिए घर में बुरी नजर कभी नहीं आएगी। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

2026 की शुरुआत में करें ये उपाय

नए साल के मौके पर कुछ उपाय करके घर में पॉजिटिव एनर्जी लाई जा सकती है। साथ ही नए साल पर घर की रौनक को बढ़ाने के साथ-साथ हर एक कोने का वास्तु सही किया जा सकता है। शास्त्र के अनुसार नए साल पर सुबह-सुबह स्नान करने के बाद पूजा करनी चाहिए। इसके बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़कना चाहिए। इसी के साथ के मुख्य द्वार पर एक बर्तन रख दें। ये बर्तन किसी भी धातु का हो सकता है। इस बर्तन में पानी भर दें और इसे पूरा दिन एक ही जगह पर रखें। वास्तु शास्त्र के इस उपाय से घर में नए साल के मौके पर सिर्फ और सिर्फ पॉजिटिव एनर्जी ही आएगी।

ध्यान में रखें ये बातें

नए साल के मौके पर इस बात का भी ध्यान रखें कि घर का मुख्य द्वार गंदा ना हो। साथ ही यहां पर बाहर के गंदे जूते चप्पल ना रखें। हो सके तो सुबह-सुबह ही यहां की सफाई कर दें। आप चाहें तो सुबह की पूजा के बाद घर के बाहर बंदनवार भी लगा सकते हैं। नए साल से 2-3 दिन पहले ही घर में रखे हुए खराब सामान को भी बाहर कर देना चाहिए। अगर घर में बंद पड़ी हुई घड़ी है तो या फिर आप इसकी मरम्मत करवा लें या फिर उसे घर से बाहर निकाल दें। बंद पड़ी हुई घड़ी से घर में वास्तु दोष लगता है। इस वजह से कई बार बने-बनाए काम भी रुक जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: किस ओर होनी चाहिए फ्लैट की बालकनी? जान लें जरूरी बातें
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: बाथरूम में हो रही इस चीज को ना करें नजरअंदाज, होगा खूब नुकसान

ना करें ये गलतियां

नए साल के मौके पर आम तौर पर लोग नए पौधे लगाना प्रिफर करते हैं। अगर आप भी नए साल के मौके पर ऐसा करने की सोच रहे हैं तो इस दिन कांटेदार पौधा ना ले आएं। गुबाल या फिर कैक्टस को इस दिन घर में ना लगाएं। नए साल के मौके पर हमेशा तुलसी या फिर मनी प्लॉन्ट जैसे पौधे ही लगाएं। इसके अलावा अगर घर में टूटा हुआ कांच का शीशा रखा हुआ है तो भी इसे बाहर निकाल देना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!