vastu tips dont ignore these things in your bathroom वास्तु शास्त्र: बाथरूम में हो रही इस चीज को ना करें नजरअंदाज, होगी पैसों की बर्बादी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु शास्त्र: बाथरूम में हो रही इस चीज को ना करें नजरअंदाज, होगी पैसों की बर्बादी

Vastu Tips for Bathroom: वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम की कुछ चीजों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यहां पर होने वाली कुछ चीजों को नजरअंदाज करने से घर में वास्तु दोष लगता है जिसका असर लंबे समय तक रहता है।

Sat, 20 Dec 2025 02:04 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु शास्त्र: बाथरूम में हो रही इस चीज को ना करें नजरअंदाज, होगी पैसों की बर्बादी

Bathroom Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बाथरूम से जुड़े कई नियम और उपाय बताए गए हैं। शास्त्र की मान्यता के अनुसार बाथरूम में हुई किसी भी गड़बड़ी का असर पूरे घर के वास्तु पर पड़ता है। ऐसे में यहां का वास्तु किसी भी कीमत पर सही होना चाहिए। बाथरुम की सही दिशा से लेकर यहां पर रखी हुई हर एक छोटी-बड़ी चीज का संबंध वास्तु से जुड़ा हुआ है। बता दें कि अगर बाथरूम में होने वाली कुछ चीजों को नजरअंदाज किया जाए तो इसका असर सीधे हमारी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।

नजरअंदाज ना करें ये चीजें

आम तौर पर देखा गया है कि बाथरुम में कई बार नल से लगातार पानी टपकता रहता है। कई लोग इसे समय रहते ठीक करवा लेते हैं तो वहीं कुछ लोग इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। हालांकि वास्तु के नियमों के अनुसार बाथरूम में हो रही ये चीज घर की दशा बिगाड़ सकती है। दरअसल शास्त्र में माना गया है कि नल से टपकने वाले पानी का संबंध सीधे तौर पर पैसों से होता है। अगर ये पानी फालतू में गिर रहा है को इसका साफ मतलब है कि धीरे-धीरे घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होगी। धन की बर्बादी के साथ-साथ कई और आर्थिक नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे में इसे जल्द से जल्द से ठीक करवा लेना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: 2026 के आने से पहले घर से बाहर करें ये चीजें, बनने लगेंगे सारे काम
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: करियर में नहीं मिल रही है मनचाही ग्रोथ? ऑफिस में करें ये उपाय

रखें इन चीजों का ध्यान

वास्तु के नियमों के अनुसार बाथरूम की साफ-सफाई नियमित रूप से होती रहनी चाहिए। अगर बाथरूम गंदा रहता है तो इसकी खराब एनर्जी का असर पूरे घर पर दिखाई पड़ता है। ऐसे में नेगेटिव एनर्जी को दूर भगाने के लिए बाथरूम की साफ-सफाई जरूरी है। इस बात का भी ध्यान रखें कि बाथरूम की सिधाई में कभी भी बेडरूम नहीं होना चाहिए। ऐसी स्थित में भी वास्तु दोष लगता है और इसका असर लंबे समय तक रहता है। इसके अलावा बाथरूम में टॉयलेट सीट को हमेशा बंद रखना चाहिए। शास्त्र के अनुसार बाथरूम का दरवाजा बिना किसी वजह के फालतू में खुला नहीं होना चाहिए। बात की जाए बाथरूम की दीवारों के रंग के चुनाव का तो शास्त्र के नियम के अनुसार यहां पर हमेशा हल्के रंग का ही इस्तेमाल करना चाहिए। अगर बाथरूम में गहरे रंग का इस्तेमाल किया जाता है तो इससे नेगेटिव एनर्जी घर में आती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!