vastu tips balcony right direction in your flat know all the rules वास्तु शास्त्र: किस ओर होनी चाहिए फ्लैट की बालकनी? घर लेते वक्त ध्यान में रखें ये जरूरी बातें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु शास्त्र: किस ओर होनी चाहिए फ्लैट की बालकनी? घर लेते वक्त ध्यान में रखें ये जरूरी बातें

Vastu Tips for Balcony: कहते है कि बालकनी किसी भी फ्लैट या घर की जान होती है। अगर वास्तुशास्त्र के हिसाब से बालकनी का डेकॉर किया जाए तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही घर में हमेशा बरकत आती है।

Wed, 24 Dec 2025 02:50 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु शास्त्र: किस ओर होनी चाहिए फ्लैट की बालकनी? घर लेते वक्त ध्यान में रखें ये जरूरी बातें

New Flat Vastu Tips: नया घर लेते वक्त लोग हर एक चीज को ध्यान में रखते हैं। घर ऐसी जगह हो जहां सब कुछ आसपास ही हो। बजट के हिसाब से घर में अच्छा-खासा स्पेस हो। घर के कमरे, किचन, बाथरूम और बालकनी सब कुछ एकदम परफेक्ट हो। बात की जाए बालकनी की तो अगर इसे घर की जान कहा जाए तो गलत नहीं होगा। घर या फ्लैट की बालकनी ऐसी होनी चाहिए जहां अकेले रहकर भी कुछ वक्त बिताया जा सके। इस स्पेस का पॉजिटिव होना सबसे ज्यादा जरूरी है। कई लोग बालकनी का डेकॉर अच्छे से करते हैं, वहीं कुछ लोग बालकनी में ही सबसे ज्यादा वक्त बिताते हैं। हालांकि कम ही लोग इस ओर ध्यान देते हैं कि घर की बालकनी वास्तु के हिसाब से सही है नहीं? बता दें कि शास्त्र में बताया गया है कि फ्लैट में बालकनी किस ओर होना सबसे शुभ माना जाता है। नीचे विस्तार से जानें फ्लैट से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स के बारे में...

फ्लैट में इस ओर हो बालकनी

शास्त्र के अनुसार घर की बालकनी की दिशा और दशा सही होनी चाहिए। मुख्य द्वार की तरह ही बालकनी की एनर्जी भी सही होनी चाहिए। यहां से एनर्जी का संचार होता है और इसका प्रभाव पूरे घर पर दिखता है। शास्त्र की मानें तो फ्लैट में बालकनी हमेशा पूर्व या फिर उत्तर दिशा में होनी चाहिए। इन दिशाओं में बालकनी का होना काफी अच्छा और शुभ माना जाता है। वहीं दक्षिण दिशा वाली बालकनी अशुभ प्रभाव छोड़ती है। उपाय के रूप में ये किया जा सकता है कि इस दिशा की बालकनी को स्टोर रूम में बदल सकते हैं। ऐसा करने से इसके अशुभ प्रभाव को शुभ में बदला जा सकता है। अगर बालकनी पश्चिम दिशा में है तो इसे ठीक-ठाक ही माना जाता है।

रखें इन बातों का भी ध्यान

बालकनी में हमेशा हल्के रंग ही लगवाने चाहिए। यहां पर काले और लाल रंग जैसे गहरे रंग नहीं लगवाने चाहिए। साथ ही यहां पर तुलसी, जेड प्लांट और मनी प्लांट जैसे पौधे जरूर लगाने चाहिए। अगर बालकनी में फर्नीचर रखना है तो ध्यान रखें कि यहां पर लकड़ी का फर्नीचर रखना ही सही होगा। साथ ही कोशिश करें कि यहां की साफ-सफाई नियमित रूप से होती रहें। गंदी बालकनी से घर का वास्तु बिगड़ता है, जिसका असर सभी सदस्यों के स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। इसके अलावा बालकनी को इतनी चीजों से ना भर दें कि यहां पर धूप अच्छे से ना आ पाएं। दरअसल अच्छी धूप की वजह से घर की एनर्जी हमेशा पॉजिटिव रहती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: बाथरूम में हो रही इस चीज को ना करें नजरअंदाज, होगा खूब नुकसान
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: पायदान खरीदते वक्त हमेशा चुने ये रंग, ना करें ये गलती

बालकनी में रखें ये चीज

शास्त्र के अनुसार अगर बालकनी में धातु से बना कछुआ रख दिया जाए तो ये घर की नेगेटिविटी को दूर करता है। इसी के साथ कछुए की एनर्जी घर में बरकत ले आती है। इसी के साथ बालकनी में स्वास्तिक के निशान वाली एक तस्वीर भी लगानी चाहिए। घर को बुरी नजर और बुरी एनर्जी से बचाने के लिए यहां पर पक्षियों के लिए दाना जरूर रखें। बता दें कि जिन घरों की बालकनी में चिड़ियों की चहचहाहट सुनाई देती है, वहां पर सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!