vastu tips home mandir evil eye protection tips for 2026 वास्तु टिप्स: 2026 के पहले दिन मंदिर में जरूर करें ये काम, पूजा से पहले तुरंत हटा दें ये चीजें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु टिप्स: 2026 के पहले दिन मंदिर में जरूर करें ये काम, पूजा से पहले तुरंत हटा दें ये चीजें

Vastu Tips: नए साल के पहले दिन घर में पूजा करते वक्त कुछ चीजों पर ध्यान देना जरूरी है। नए साल के मौके पर अगर वास्तु के कुछ नियमों का पालन कर लिया जाए तो पूरा साल बहुत सही जाएगा। साथ ही पूरे साल बुरी नजर से भी बचा जा सकता है।

Fri, 26 Dec 2025 03:32 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु टिप्स: 2026 के पहले दिन मंदिर में जरूर करें ये काम, पूजा से पहले तुरंत हटा दें ये चीजें

New Year Vastu Tips for Mandir: नया साल अबसे कुछ ही दिन में हमारी जिंदगी में दस्तक देने वाला है। हर कोई चाहता है कि नया साल उनके लिए नई उम्मीदें और नए मौके लेकर आएं। साथ ही सभी लोग चाहते हैं कि नया साल पहले से भी ज्यादा शांति लेकर आए ताकि जिंदगी आराम से कटती जाए। बता दें कि वास्तु के कुछ नियम हैं, जिनका पालन करने से पूरा साल अच्छा जा सकता है। अगर नए साल के पहले दिन कुछ नियमों का पालन कर लिया जाए तो पूरे साल बुरी नजर से बचा जा सकता है। नीचे कुछ ऐसे ही वास्तु टिप्स हैं जिन्हें 2026 के पहले दिन अपना सकते हैं...

1. मंदिर की साफ-सफाई

नए साल के पहले दिन घर के मंदिर की साफ-सफाई अच्छे से कर लें। कोशिश करें कि पुराने फूल, जली हुई अगरबत्ती के साथ-साथ कोई भी पुरानी चीज मंदिर में ना रहें। साल के पहले दिन ऐसा करने से घर में साल भर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही आसपास की जगह शुद्ध होगी और मन भी खुश रहेगा।

2. हटा दें खंडित मूर्तियां

2026 के पहले दिन जब आप अपने मंदिर की साफ-सफाई करें तो वहां पर पड़ी ऐसी मूर्ति जरूर अलग कर दें जो थोड़ी सी भी खंडित हो। शास्त्र के नियमों के अनुसार ऐसी मूर्तियों से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है जोकि घर में वास्तु दोष लाते हैं। इस ऊर्जा से घर में होने वाले सारे अच्छे कामों में देरी होने लगेगी। ऐसे में नए साल पर ऐसी मूर्तियों को जरूर हटा दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: नए साल पर घर के बाहर रखें ये चीज, 2026 में खुशियों की होगी एंट्री
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: किस ओर होनी चाहिए फ्लैट की बालकनी? जान लें जरूरी बातें

3. जरूर जलाएं दीया

नए साल के आगमन पर अपने पूजा घर में घी या फिर तिल के तेल का दीया जरूर जलाएं। घी और तिल के तेल को काफी शुभ माना जाता है। इनसे दीया जलाने पर घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। मान्यता के अनुसार इससे निकलने वाली ऊर्जा से घर और घर के सभी सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। ऐसे में नए साल पर सुबह-सुबह स्नान करके भगवान का आशीर्वाद जरूर लें।

4. मन में जरूर लें ये संकल्प

साल के पहले दिन मंदिर में दीया जलाते वक्त मन में एक संकल्प जरूर लें। संकल्प लें कि आप अबसे हर दिन मंदिर में पूजा करेंगे और कोई भी ऐसा नहीं जाएगा कि जिस दिन मंदिर में दीया ना जलें। वास्तु शास्त्र के अनुसार मंदिर में रोज होने वाली पूजा से घर की सुख-शांति बनी रहती है।

5. वास्तु के इस नियम को ना करें नजरअंदाज

मंदिर से जुड़ा वास्तु का पहला नियम इसकी दिशा से जुड़ा है। वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार घर का मंदिर हमेशा ईशान कोण की ओर ही होना चाहिए। शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा को ही ईशान कोई कहा जाता है। मान्यता के अनुसार इसी दिशा में देवी-देवता वास करते हैं और ऐसे में मंदिर का इस दिशा में होना बेहद ही शुभ माना जाता है। अगर आपका पूजा घर किसी ओर दिशा में है तो नए साल पर इसे सही दिशा में रखवा दें। इससे घर में सुख-शांति भी बनी रहेगी और घर के सभी सदस्य बुरी नजर से भी बचें रहेंगे।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!