Vastu tips for money and prosperity dhan ki barkat kitchen vastu tips diya ghada aur namak remedies चावल, घड़ा और दिए के उपाय आपके घर में लाएंगे बरकत, वास्तु में माने जाते हैं शुभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

चावल, घड़ा और दिए के उपाय आपके घर में लाएंगे बरकत, वास्तु में माने जाते हैं शुभ

Vastu tips: कई बार व्यक्ति के कड़ी मेहनत करने के बाद हाथ में धन नहीं टिकता है। वास्तु शास्त्र में धन की बरकत के लिए उपाय बताए गए हैं। जानें वास्तु एक्सपर्ट मुकुल रस्तोगी से जानें किचन और रोज के वास्तु उपाय   

Tue, 7 April 2026 11:20 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
चावल, घड़ा और दिए के उपाय आपके घर में लाएंगे बरकत, वास्तु में माने जाते हैं शुभ

Vastu tips: कई बार व्यक्ति के कड़ी मेहनत करने के बाद हाथ में धन नहीं टिकता है। वास्तु शास्त्र में धन की बरकत के लिए उपाय बताए गए हैं। ये रोज के उपाय आपकी लाइफ में बहुत कारगर साबित होते हैं। रोज के चावल, नमक, घड़े और दिए के उपाय आपको लाभ दिलाते हैं, इनसे घर में समृद्धि रहती है। पहले के लोग इस तरह के उपाय करते थे, इससे उनका जीवन सुखी रहता था। जानें वास्तु एक्सपर्ट मुकुल रस्तोगी से धन की बरकत के वास्तु उपाय

रसोई में रखे हुए चावलों में तीन हल्दी की गांठें डाल दें। ऐसा कहा जाता है कि इससे गुरु की कृपा बनी रहती है। यह बहुत शुभ होता है। इससे परिवार में आपस में प्रेम बढ़ता है।

जब सुबह की पूजा करें तो किचन में भी एक दिया रख दें, इससे घर में बरकत आती है। ऐसा कहा जाता है इससे घर में अन्नपूर्णा प्रसन्न होती है। इसे अलावा मंदिर में दिया जलाते हैं, तो आपको खास ध्यान रखना चाहिए कि दिए को जमीन पर ना रखें, इससे धन हानि होती है, थोड़े चावल, फूल या थाली में दिए को रखें। पुराने दिए और पुरानी लौ का इस्तेमाल दिए में ना करें।

रसोई में एक कांच के पात्र में नमक में पांच लौंग रखना रसोई की नकारात्मकता को दूर करता है। इससे रसोई में सात्विकता बढ़ती है। इससे बनने वाले भोजन में ऊर्जा बढ़ती है तथा उन्नति के नए रास्ते खुलते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Vastu Tips: घर से नेगेटिविटी दूर कर पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाएगा वास्तु पिरामिड

आटा रखने वाले डिब्बे में शनिवार को थोड़े से काले चने रखना शुभ होता है। इससे मां अन्नपूर्णा की कृपा से घर एवं रसोई घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहता है।

जब भी महिलाएं खाना बनाती हैं, तो पहला टुकड़ा अग्नि में समर्पित करते थे, इससे घर में अनावश्यक कलह व बहसबाजी नहीं होती। पति-पत्नी में भी टकराव कम होता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे पितृदोष भी कम होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: मेन डोर पर होने वाली इन 3 गलतियों से बचकर रहें

पहले सब लोग सुबह झाड़ू लगाने के बाद दहलीज पर पानी छिड़कते थे। इससे बाहर से आने वाली नकारात्मकता कम होती है। घर के अंदर शांति कायम होती है। मां लक्ष्मी का भी वास होता है।

हर घर में एक मिट्टी का घड़ा अवश्य होता था। इससे मन शांत रहता है। स्त्रियों की सेहत अच्छी रहती है। घर के अंदर का ताप कम होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोजाना शंख बजाने से मिलते हैं ये 4 फायदे, इस दिशा में रखने से मिटेगा वास्तु दोष

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!