1/8नए साल के मौके पर किसी खास को कछुआ गिफ्ट करने का मन है, तो इस आइडिया को टाल दें। वास्तु और फेंगशुई में कछुआ को खास माना जाता है। इसे पैसों का स्त्रोत माना जाता है। इसे अगर आप घर पर रखते हैं, तो इससे आपके जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आती है। इसलिए आपको इसे कभी भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए। इससे आप किसी को अपना गुडलक गिफ्ट करते हैं।

अक्सर लोग पर्स गिफ्ट करते हैं। लेकिन वास्तु के मुताबिक किसी को काला पर्स गिफ्ट नहीं करना चाहिए। क्योंकि काला रंग नेगेटिव एनर्जी को बढ़ाता है। साथ ही इससे मानसिक अशांति प्राप्त होती है। इसलिए कोशिश करें कि आप काले रंग के अलावा अन्य रंगों का ध्यान रखकर ही चीजों को गिफ्ट करें, ताकि आपके जीवन में किसी तरह की समस्याएं न आए।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, किसी को घड़ी उपहार में देना शुभ नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से रिश्तों में रुकावट या दूरियां आ सकती हैं। इससे रिश्ता धीरे-धीरे खत्म होने की ओर बढ़ रहा है। अगर आप फिर भी किसी को घड़ी देना चाहते हैं, तो उसके साथ 1 या 11 रुपये जरूर रखें। मान्यता है कि इससे तोहफे का अशुभ असर खत्म हो जाता है।

लोग रूमाल को भी गिफ्ट करते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे उपहार में देना अच्छा नहीं माना जाता। कहा जाता है कि रूमाल का रिश्ता दुख और आंसुओं से जुड़ा होता है। इसलिए किसी को रूमाल देने का मतलब होता है कि आगे चलकर रिश्ते में दुख या दूरी आ सकती है।

इत्र यानी परफ्यूम भले ही आपको महकाने का काम करता है लेकिन आपको इसे कभी किसी को नहीं देना चाहिए। यह आर्थिक तंगी का भी कारण बन सकता है।

आपको मोती भी किसी को उपहार के रूप में नहीं देना चाहिए। यह आंसू का प्रतीक माना जाता है, इसलिए भेंट न दें।

गिफ्ट देते समय मन में सकारात्मक भाव रखें। संभव हो तो मिठाई, फल, चांदी का सिक्का या धार्मिक वस्तुएं दें। गिफ्ट देने का समय भी शुभ मुहूर्त में रखें। क्योंकि गिफ्ट देना प्रेम और सम्मान का प्रतीक होता है।

यह खबर सामान्य जानकारियों, धर्म ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
