vastu shastra dining table par kya nahi rakhna chahiye item to avoid on the dining table Vastu Shastra: डाइनिंग टेबल पर ना रखें ये चीजें, भारी पड़ सकती है आपकी छोटी सी भूल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vastu Shastra: डाइनिंग टेबल पर ना रखें ये चीजें, भारी पड़ सकती है आपकी छोटी सी भूल

Vastu Tips for Dining Table: घर का वास्तु सही हो तो सुख-समृद्धि अपने आप आने लगती है। अगर घर में रखी हुई चीजों का प्लेसमेंट सही ना हो तो वास्तु दोष लग सकता है, जिसकी वजह से जिंदगी में रुकावट पैदा होती है। नीचे जानिए कि डाइनिंग टेबल पर किन चीजों को रखने से नेगेटिविटी आती है?

Tue, 30 Dec 2025 10:02 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Shastra: डाइनिंग टेबल पर ना रखें ये चीजें, भारी पड़ सकती है आपकी छोटी सी भूल

Dining Table Vastu Tips: घर की सुख-शांति के लिए कई चीजें मायने रखती हैं और सबसे बड़ा रोल वास्तु प्ले करता है। अगर घर की दिशा और वहां मौजूद चीजें सही तरीके से रखी हो तो नेगेटिव एनर्जी का स्कोप बहुत कम बचता है। कई बार सब कुछ ठीक होते हुए भी कई चीजों में रुकावट ही आती रहती है। ऐसे में कुछ लोग किस्मत को कोसने बैठ जाते हैं तो कुछ घर की शांति के लिए कराई गई पूजा-पाठ में हजारों-लाखों खर्च कर देते हैं। वास्तु शास्त्र के हिसाब से सिर्फ कुछ चीजों के सही प्लेसमेंट से ही तमाम चीजें सही की जा सकती है। आज बात करेंगे घर में रखे हुए डाइनिंग टेबल के बारे में। शास्त्र के मुताबिक डाइनिंग टेबल पर गलत चीजें कभी नहीं रखनी चाहिए। तो चलिए नीचे जानते हैं कि इससे जुड़े कौन से नियम हैं?

डाइनिंग टेबल पर ना रखें ये चीजें

डाइनिंग टेबल की एनर्जी सही होनी जरूरी है क्योंकि यही पर बैठकर घर के सभी सदस्य खाना खाते हैं। ऐसे में इसके आसपास भी नेगेटिव एनर्जी नहीं होनी चाहिए। शास्त्र के हिसाब से अगर नियम के अनुसार डाइनिंग टेबल पर चीजें ना रखी जाए तो इसकी वजह से नेगेटिविटी बढ़ सकती है। इस नेगेटिविटी का असर घर के सभी सदस्यों की जिंदगी पर पड़ सकता है। बता दें कि इस नेगेटिविटी की वजह से ही घर में वास्तु दोष भी हो सकता है। शास्त्र के अनुसार डाइनिंग टेबल पर भूलकर भी चाबी का गुच्छा नहीं रखना चाहिए। अक्सर ऐसा होता है कि कहीं से आते या जाते वक्त डाइनिंग टेबल पर ही चाभी रख दी जाती है लेकिन इस आदत को सुधारने की जरूरत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: घर में लगवा सकते हैं गोल शीशा? जानें बेडरूम के लिए सही दिशा
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: किस ओर होनी चाहिए फ्लैट की बालकनी? जान लें जरूरी बातें

रखें इन बातों का भी ध्यान

इसके अलावा वास्तु के नियम के अनुसार डाइनिंग टेबल पर कुछ और भी चीजें हैं, जिन्हें रखने से हमेशा बचना चाहिए। नियम के अनुसार डाइनिंग टेबल पर दवाइयों का बॉक्स नहीं रखना चाहिए। इस वजह से भी घर का वास्तु खराब होता है और सदस्यों के मन में इस वजह से बैचेनी बढ़ती है। साथ ही यहां पर किताबें रखने से भी बचना चाहिए। तमाम लोग डाइनिंग टेबल पर आर्टिफिशियल फूल या फिर फल रख देते हैं ताकि घर के डेकॉर में चार चांद लग जाए लेकिन इन चीजों को डाइनिंग टेबल के आसपास रखने से बचना चाहिए। इस बात का भी ख्याल रखें कि जरूरत ना हो तब डाइनिंग खाली और साफ रहें। नियमित रूप से इसकी सफाई जरूरी है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!