vastu shastra easy tips for career growth and new opportunity वास्तु शास्त्र: करियर में नहीं मिल रही है मनचाही ग्रोथ? ऑफिस में कर लें ये छोटा सा उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु शास्त्र: करियर में नहीं मिल रही है मनचाही ग्रोथ? ऑफिस में कर लें ये छोटा सा उपाय

वास्तु शास्त्र की प्रोफेशनल लाइफ में आने वाली बाधा को दूर किया जा सकता है। अगर आपको मनचाही ग्रोथ नहीं मिल रही है तो आप एक आसान से उपाय के जरिए अपनी स्थिति में सुधार ला सकते हैं। साथ ही आने वाले दिनों में आपको कई नए मौके भी मिल सकते हैं।

Thu, 18 Dec 2025 11:36 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु शास्त्र: करियर में नहीं मिल रही है मनचाही ग्रोथ? ऑफिस में कर लें ये छोटा सा उपाय

Vastu Tips for Office: वास्तु शास्त्र की मदद से पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आने वाली हर एक बाधा को दूर किया जा सकता है। ये एक ऐसा विज्ञान है जिसकी मदद से आसपास की ऊर्जा को अपने अनुकूल किया जा सकता है और नकारात्मक ऊर्जा को कम करने में ये मददगार साबिक होता है। बात की जाए प्रोफेशनल लाइफ की तो कई लोगों की शिकायत रहती है कि जमकर मेहनत करने के बाद भी मनचाही ग्रोथ नहीं मिल पाती है या फिर ऑफिस में काम की सराहना नहीं होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आप कुछ उपायों के जरिए इस शिकायत को दूर कर सकते हैं। नीचे विस्तार से जानें कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में...

ऑफिस में करें ये बदलाव

अगर आप ऑफिस में सही ग्रोथ नहीं पा रहे हैं। सालों से आप इसी इंतजार में हैं कि आपकी ग्रोथ होगी या फिर आपकी पोजीशन में सुधार आएगा और ऐसा नहीं हो रहा है तो अपनी मेहनत के साथ-साथ आप एक आसान से उपाय की मदद से अपनी स्थिति को सुधार सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप ऑफिस में अपने उत्तर दिशा की ओर एक छोटा सा शीशा लगा लेंगे तो इससे आपको कई लाभ मिलेंगे। ध्यान रखें कि ये शीशा बहुत ही छोटा होना चाहिए। इसे अपने ऑफिस डेस्क पर रखेंगे तो ज्यादा सही रहेगा। पहले तो आपकी सोच पॉजिटिव होगी। साथ ही आपको अपने काम में फोकस करने में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा आपको ऑफिस में नए मौके मिलने में आसानी हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: बेवजह के खर्चों पर लगाना है लगाम? यहां रख दें घर की तिजोरी
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: टूटे हुए शीशे से होते हैं ये 3 बड़े नुकसान, तुरंत करें बाहर

रखें इन बातों का भी ध्यान

ऑफिस के डेस्क पर भगवान गणेश की मूर्ति को रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। वहीं आपके बैठने वाली चेयर की दिशा उत्तर या पूर्व की ओर होनी चाहिए। इस उपाय को करने मात्र से निर्णय क्षमता बढ़ती है। साथ ही सभी काम में सफलता भी मिलने के चांस बढ़ जाते हैं। वहीं कंप्यूटर या लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक चीजें हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में होनी चाहिए। इससे किसी भी काम में रुकावट नहीं आती है। बता दें कि वास्तु शास्त्र में इस दिशा को आग्नेय कोण भी कहा जाता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!