vastu tips remove these items from your house before new year 2026 वास्तु टिप्स: 2026 के आने से पहले घर से बाहर करें ये चीजें, बनने लगेंगे सारे रुके हुए काम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु टिप्स: 2026 के आने से पहले घर से बाहर करें ये चीजें, बनने लगेंगे सारे रुके हुए काम

New Year Vastu Tips for Home: नए साल के आने से पहले वास्तु के कुछ नियमों का पालन कर लेने भर से आधी मुश्किलें कम हो जाएंगी। नीचे विस्तार से जानें कि साल 2026 के आने से पहले घर से किन-किन चीजों को निकालना शुभ होगा।

Sat, 20 Dec 2025 09:31 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु टिप्स: 2026 के आने से पहले घर से बाहर करें ये चीजें, बनने लगेंगे सारे रुके हुए काम

New Year 2026 Vastu Tips: नए साल से हर कोई उम्मीद लगातर बैठा है। साल 2025 ज्यादातर लोगों के लिए सही नहीं गया है। ये साल मंगल का था तो कई लोग इससे प्रभावित हुए। ऐसे में अब हर किसी को लग रहा है कि जो भी अच्छा होना होगा वो नए साल यानी 2026 में ही होगा। हालांकि कुछ चीजों को आप अपने लेवल पर भी ठीक कर सकते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि नया साल आपकी जिंदगी में नए मौके और तरक्की लेकर आए तो इसके लिए घर का वास्तु सही करना होगा। वास्तु के नियमों के आधार पर जानें कि नए साल के आगमन से पहले घर से किन चीजों को बाहर कर देना सही होगा।

नए साल से पहले घर से बाहर निकालें ये चीजें

1. नए साल के आने से पहले घर में पड़े हुए पुराने और खराब हो चुके जूते-चप्पल को जरूर बाहर कर दें। वास्तु के अनुसार इन चीजों को घर में रखने से नेगेटिविटी आती है। साथ ही इनकी खराब एनर्जी से सारे बने हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं। या तो इन्हें किसी जरूरतमंद को दान करना देना सही होता है या फिर इसे फेंक ही देना बेहतर होता है।

2. घर में कभी भी बंद पड़ी हुई घड़ी नहीं रखनी चाहिए। आप चाहे तो इसे समय रहते हुए ठीक करवा लें लेकिन बंद या खराब घड़ी को घर में ना रखें। ऐसा करने से भाग्य भी रुक जाता है। इसकी एनर्जी से जिंदगी में तनाव बढ़ने लगता है। साथ ही कई चीजों में रुकावट पैदा होने लगती है। इसी वजह से नए साल के आगमन से पहले ही इसे घर से बाहर कर देना चाहिए।

3. आमतौर पर ऐसा होता है कि लोग घर में टूटा हुआ कांच लंबे समय तक रख लेते हैं। इसे घर में रखना काफी अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार टूटा हुआ कांच घर में खराब एनर्जी लेकर आता है। साथ ही इससे घर की सुख-शांति भी भंग होने लगती है। नए साल के आने से पहले इसे घर से बाहर फेंक देने में ही भलाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: किचन में गलती से भी ना रखें ये चीज, आर्थिक तंगी से होंगे परेशान
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: पायदान खरीदते वक्त हमेशा चुने ये रंग, ना करें ये गलती

4. ठंड के दिनों में कुछ पौधे सूखने लगते हैं। कई लोग इन सूखे हुए पौधों को इस उम्मीद में गमलों में लगे रहने देते हैं कि शायद ये ठीक हो जाएं। बता दें कि वास्तु के अनुसार ऐसे पौधों की वजह से वास्तु दोष लगता है। नए साल के शुरु होने से पहले इस तरह के पौधों को घर से बाहर कर देना चाहिए।

5. पूजा घर में भगवान की टूटी हुई मूर्ति भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। साथ ही भगवान की फटी हुई तस्वीर को भी पूजा घर में भूलकर भी ना रखें। ऐसी चीजें घर के सभी सदस्यों की जिंदगी पर बुरा प्रभाव छोड़ती हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!