vastu tips: do this after evening puja to stay protected from evil eye in 2026 Vastu Tips: शाम की पूजा के बाद आज जरूर करें ये काम, 2026 में दूर रहेगी बुरी नजर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vastu Tips: शाम की पूजा के बाद आज जरूर करें ये काम, 2026 में दूर रहेगी बुरी नजर

New Year 2026 Vastu Tips: नए साल ने दस्तक दे दी है। आज शाम की पूजा के बाद घर में एक ऐसी चीज आप कर सकते हैं, जिससे साल भर बुरी नजर आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। तो चलिए जानते हैं कि आखिर शाम की पूजा के बाद आज क्या करना चाहिए?

Thu, 1 Jan 2026 09:57 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Tips: शाम की पूजा के बाद आज जरूर करें ये काम, 2026 में दूर रहेगी बुरी नजर

New Year Upay: नए साल ने दस्तक दे दी है और हर कोई चाहता है कि उसके लिए अबसे सारी राह आसान हो जाए। हर किसी को नए साल से कोई ना कोई उम्मीद जरूर होती है। लोग अपने-अपने अंदाज में साल के पहले दिन को खास बनाते हैं। कोई घर में पूजा करता है तो कोई अपनों के साथ बाहर घूमने जाता है। तो कई लोग मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लेते हैं। वहीं नए साल के मौके पर अगर आप घर में हैं तो वास्तु के हिसाब से कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। नए साल पर शाम की पूजा के बाद घर में एक ऐसी चीज आप कर सकते हैं, जिससे साल भर बुरी नजर आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। तो चलिए जानते हैं कि आखिर शाम की पूजा के बाद आज क्या करना है?

आज शाम जरूर करें ये उपाय

नए साल के दिन घर पर शाम की पूजा के दौरान भगवान शिव और विष्णु जी को जरूर याद करें। आज दोनों का दिन है। बता दें कि साल के पहले दिन ही प्रदोष व्रत है जोकि भगवान शिव को समर्पित है। शाम में इनकी पूजा करने के बाद पूरे घर की नजर उतार दें। वास्तु के नियम के अनुसार आज के दिन अगर आप घर की नजर उतारेंगे तो पूरे साल बुरी नजर बाल भी बांका नहीं कर पाएगी। वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर की नजर उतारने के लिए आसानी से मिल जाने वाली चीजों की ही जरूरत पड़ती है। पीली सरसों, कपूर, तेजपत्ता और धूप कोन को जलाकर संकप्ल लें कि आप अपने घर की पॉजिविटी के लिए ये सब कर रहे हैं। पूजा घर में ही इसे जलाएं और इसके बाद बारी-बारी से घर के हर कमरे में इसकी धूप दिखाएं। नजर उतारने के बाद जली हुई चीजों को घर के बाहर किसी पेड़ के नीचे डाल आएं। शास्त्र के हिसाब से इस उपाय से बुरी से बुरी नजर उतर जाती है। अगर किसी व्यक्ति की नजर उतारनी है तो आप इन्हीं चीजों का इस्तेमाल करें। जिसकी नजर उतारनी है, उसके सिर के ऊपर इसे सात बार वार दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: 2026 में घर के बाहर लटका दें लोहे की ये चीज, दूर होगी बुरी नजर
ये भी पढ़ें:वास्तु के अनुसार तय करें कार पार्किंग की दिशा, जान लें कैसा हो दीवारों का रंग?

घर के बाहर जरूर रखें ये चीज

इसके अलावा आप शास्त्र के हिसाब से कुछ और उपाय भी नए साल के दिन कर सकते हैं। आज नहाने के बाद एक बोल में पानी भरकर घर के मेनडोर पर रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से पानी की एनर्जी घर में हमेशा अच्छी वाइब लेकर आती है और घर में हमेशा पॉजिटिविटी बनी रहती है। इसके अलावा घर के मेन डोर के ऊपर लोहे की बनी हुई घोड़े की नाल को टांग दें। इस उपाय से भी घर से सारी बुरी एनर्जी बाहर चली जाती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!