vastu tips broken mirror bad effects on life toote hue sheeshe ke nuksan वास्तु शास्त्र: टूटे हुए शीशे से घर में होते हैं ये 3 बड़े नुकसान, तुरंत कर दें बाहर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु शास्त्र: टूटे हुए शीशे से घर में होते हैं ये 3 बड़े नुकसान, तुरंत कर दें बाहर

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे आसान उपाय बताए गए हैं जिसका पालन कर लिया जाए तो कई चीजें सही हो सकती हैं। वहीं कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके घर में रहने से हमेशा नेगेटिव एनर्जी ही आती है और उनमें से एक है टूटा हुआ शीशा। 

Sat, 13 Dec 2025 12:42 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु शास्त्र: टूटे हुए शीशे से घर में होते हैं ये 3 बड़े नुकसान, तुरंत कर दें बाहर

Broken Mirror Vastu Tips: वास्तु शास्त्र एक ऐसा सा विज्ञान है जिसकी मदद से जिंदगी आसान हो सकती है। हमारी जिंदगी में आने वाले उतार-चढ़ाव में बहुत बड़ा रोल घर के वास्तु का भी होता है। वास्तु के अनुसार कुछ चीजों को घर से दूर रखना ही बेहतर होता है और इनमें से एक चीज है टूटा हुआ शीशा। अगर आपके घर में टूटा हुआ शीशा है तो इसे जल्द से जल्द बाहर फेंक देने में ही भलाई होगी। दरअसल वास्तु के नियमों के अनुसार टूटा हुई शीशा हमारे विनाश का कारण बन सकता है। नीचे विस्तार से जानें टूटे हुए शीशे से होने वाले नुकसान के बारे में...

टूटे हुए शीशे से होने वाला नुकसान

1. घर में होते हैं खूब कलेश: टूटे हुए कांच से इतनी नेगेटिविटी निकलती है कि इसका असर पूरे घर पर दिखता है। इससे निकलने वाली नेगेटिविटी से घर में हमेशा कलेश होते हैं। घर के सभी लोग आपस में किसी ना किसी बात पर लड़ते ही रहते हैं। वहीं घर में हमेशा छोटी सी बात का बतंगड़ ही बनता है। ऐसे में घर पर पॉजिटिविटी को जगह ही नहीं मिल पाती है। इन चीजों से मानसिक शांति भंग होती है और इसका असर हेल्थ पर भी पड़ता है।

2. डगमगाती है आर्थिक स्थिति: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटा हुआ शीशा कभी नहीं रखना चाहिए। अगर घर में ड्रेसिंग टेबल या फिर किसी तस्वीर का कांच टूटा हुआ है तो इसे समय रहते बाहर कर दें क्योंकि ये विनाश का कारण बनते हैं। दरअसल इससे निकलने वाली एनर्जी के चलते आर्थिक स्थिति भी खराब होती है। घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति पर इसका बुरा प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में टूटे हुए कांच को ज्यादा समय तक घर में नहीं रखना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: गृह प्रवेश के वक्त जरूर करें ये 5 काम, हमेशा होगी बरकत
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: कार में जरूर रखें ये 5 चीजें, ना करें ये गलतियां

3. हर काम में बाधा: शास्त्र के नियम के अनुसार घर के किसी भी कोने में टूटा हुआ शीशा नहीं होना चाहिए। टूटे हुए शीशे की वजह से मानसिक तनाव बहुत ज्यादा बढ़ता है और इससे नींद भी प्रभावित होती है। वहीं धीरे-धीरे हर एक काम में कोई ना कोई बाधा आने लगती है। ऐसे में इसका सीधा असर हमारी ग्रोथ पर पड़ता है। शास्त्र के अनुसार टूटे हुए शीशे को घर के बाहर फेंक देना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!