वास्तु शास्त्र: गृह प्रवेश के वक्त जरूर करें ये 5 काम, कभी नहीं होगी पैसों की कमी
Vastu Tips: अगर आप नए घर में प्रवेश करने वाले हैं तो वास्तु के अनुसार कुछ चीजों का पालन जरूर करें। इससे घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। घर में लगे तोरण से लेकर प्रसाद को बनाते वक्त वास्तु के नियमों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए।

Griha Pravesh Vastu Rules: अपने खुद के घर में पहला कदम रखना, किसी सपने से कम नहीं होता है। वास्तु के अनुसार घर के हर एक कोने के लिए कुछ ना कुछ ऐसा नियम जरूर होता है जिसका पालन करना चाहिए। अगर आप नए घर में जाने वाले हैं तो कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। घर में लगे तोरण से लेकर प्रसाद तक हर एक चीज में वास्तु के नियम के पालन करना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार गृह प्रवेश कैसा होना चाहिए?
गृह प्रवेश के वक्त ध्यान में रखें ये बातें
1. गृह प्रवेश वाले दिन सुनिश्चित करें कि आपके घर के मुख्य द्वार पर खूबसूरत सा तोरण जरूर लगा हो। कोशिश करें ये तोरण अशोक के पत्तों का हो। दरअसल अशोक के पत्तों बेहद ही शुभ और पवित्र माना जाता है। ऐसे में ये घर में पॉजिटिव एनर्जी लेकर आएंगे। आप चाहे तो आम के पत्तों का तोरण भी लगवा सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
2. गृह प्रवेश के दिन हर कमरे में दीया जलाएं। इसके चलते घर के किसी भी कोने में नेगेटिव एनर्जी नहीं रहेगी। घर के हर कमरे के दरवाजे और खिड़कियों को दिन भर खोले रखें, इससे अच्छी एनर्जी का आगमन होगा।
3. गृह प्रवेश वाले दिन ही किचन में जाएं और यहां पर दूध उबालें। कोशिश करें कि जिस बर्तन में दूध उबाला जाए वो नया हो। दूध की खीर बनाइए और बाद इसे सभी लोगों में प्रसाद के तौर पर बांट दीजिए।
4. गृह प्रवेश के वक्त इस बात का ध्यान जरूर रखें कि जब भी घर में कदम रखें तो आपका दाहिना पैर ही सबसे पहले अंदर पड़े। ऐसा करना शुभ माना जाता है और वास्तु के नियमों के हिसाब से यही तरीका है। इससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है और मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
5. गृह प्रवेश के लिए हमेशा शुभ दिन और मुहूर्त का ही चुनाव करना चाहिए। वास्तु नियमों के मुताबिक अश्लेषा, आर्द्रा, मूल और ज्येष्ठा नक्षत्र गृह प्रवेश के लिहाज से सही नहीं माना जाता है। अगर इन नक्षत्रों में गृह प्रवेश किया जाए तो इसके परिणाम अशुभ हो सकते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। पंडित की मदद से गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त ही निकलवाएं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन