vastu shastra avoid these mistakes while purchasing doormat color and size वास्तु शास्त्र: घर का पायदान खरीदते वक्त ना करें ये भूल, हमेशा चुनें ये रंग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु शास्त्र: घर का पायदान खरीदते वक्त ना करें ये भूल, हमेशा चुनें ये रंग

Vastu Tips for Doormat: वास्तु शास्त्र में घर के बाहर रखे जाने वाले पायदान को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं। अगर वास्तु के अनुसार सही पायदान का चुनाव किया जाए तो घर में कभी भी नकारात्मक ऊर्जा नहीं आएगी। 

Thu, 18 Dec 2025 01:24 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु शास्त्र: घर का पायदान खरीदते वक्त ना करें ये भूल, हमेशा चुनें ये रंग

Vastu Tips for Doormat: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के हर एक कोने और उसमें रखी हुई चीजों की दिशा और प्लेसमेंट सही होनी चाहिए। मेन एंट्रेंस से लेकर बेडरूम और बाथरूम में रखी हुई हर एक चीज का महत्व वास्तु शास्त्र से जुड़ा है। बात की जाए मेन एंट्रेस की तो यही से हमारे भाग्य का भी दरवाजा खुलता है। अगर घर के मुख्य द्वार को वास्तु के हिसाब से ठीक कर लिया जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन हमेशा होता रहेगा। साथ ही इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। बात की जाए घर के बाहर रखे हुए डोरमेट यानी पायदान की तो इस पर सबकी नजर पड़ती है लेकिन इसे खरीदते वक्त लोग ज्यादातर बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। अगर सही तरीके से पायदान का चुनाव कर लिया जाए तो घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है।

हमेशा चुनें इस रंग के पायदान

वास्तु शास्त्र के अनुसार पायदान के सही रंग का होना भी जरूरी है। शास्त्र के हिसाब से घर के बाहर हमेशा सफेद, पीला या फिर क्रीम रंग के पायदान को रखना शुभ माना जाता है। इन रंगों का चुनाव तभी करें जब आपके घर का मेन एंट्रेंस पूर्व दिशा की ओर हो क्योंकि इसे सूर्य की दिशा कहा जाता है। अगर आपके एंट्रेस की दिशा दक्षिण की ओर होगी तो इसके लिए हमेशा लाल, गुलाबी और नारंगी रंग का पायदान चुनें। वहीं पश्चिम के लिए हमेशा भूरे, हरे और नीले रंग के पायदान ही खरीदें। अगर एंट्रेंस बुध की ओर हो तो हरे रंग का पायदान ही खरीदें। अगर किसी भी दिशा में गलत रंग के पायदान रखे गए तो ये देर-सबेर अपना प्रभाव दिखाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: करियर में नहीं मिल रही है मनचाही ग्रोथ? ऑफिस में करें ये उपाय
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: बेवजह के खर्चों पर लगाना है लगाम? यहां रख दें घर की तिजोरी

चुनें पायदान का ऐसा आकार

बाजार में कई आकार के पायदान मिलते हैं। गोलाकार और आयताकार पायदान को लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से लेते हैं। शास्त्र की मानें तो पायदान के आकार का भी वास्तु से गहरा नाता होता है। अगर आप आयताकार पायदान घर में लाते हैं तो इससे आपकी जिंदगी में स्थिरता आएगी। साथ ही इससे रिश्ते मजबूत बनते हैं। वहीं गोलाकार पायदान से पर्सनल लाइफ ट्रैक पर चलती है और किसी भी तरह की बाधा नहीं आती है। अंडाकार शेप वाले पायदान से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!