वास्तु शास्त्र: नया घर लेते वक्त रखें इन 3 बातों का ध्यान, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
Tips for Buying New Home: नया घर लेते वक्त हम लोकेशन से लेकर कई चीजों को ध्यान में रखते हैं। अगर वास्तु के हिसाब से भी कुछ चीजों का फैसला करेंगे तो आने वाला समय हमारे लिए सौगात बनकर आ सकता है। वहीं एक गलत फैसला चीजों को खराब भी कर सकता है।

Vastu Tips for New House: घर की शांति के लिए सबसे बड़ा रोल वास्तु शास्त्र का होता है। अगर वास्तु के नियमों को ध्यान में रखते हुए कमरों की दिशा और चीजों की प्लेसमेंट सही हो तो घर में नकारात्मक ऊर्जा की एंट्री कभी नहीं होगी। मान्यता है कि वास्तु बिगड़ने से घर पर बड़ा दोष लगता है, जिसका असर गृह स्वामी के साथ-साथ बाकी सदस्यों पर भी पड़ता है। अगर चीजें गड़बड़ हैं तो भी वास्तु शास्त्र में दिए गए उपायों से उन्हें आसानी से दूर भी किया जा सकता है। वहीं जब आप नया घर लेने की प्लानिंग करें तो कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है। इन चीजों को समझने से आप घर खरीदते वक्त कोई भी गलत फैसला नहीं लेंगे। जिन चीजों का ध्यान रखना है, उन्हें आप विस्तार से नीचे पढ़ सकते हैं।
घर लेते वक्त इन 3 बातों का रखें ध्यान
1. घर लेते वक्त इस बात का ध्यान विशेष रूप से रखें कि वहां पर नेचर का कनेक्शन अच्छा है। सूरज की रोशनी और हवा का अच्छा आगमन घर में जरूर होना चाहिए। अगर घर में ये बातें मिसिंग हो तो उसे भूलकर भी ना खरीदें।
2. बता दें कि घर में जो मंदिर होता है वो हमेशा उत्तर दिशा या फिर ईशान कोण में होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो आप उस घर को ना लें। पूजा घर का इन दिशाओं में होना सबसे शुभ माना जाता है। दरअसल इन दिशाओं में देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में यहां पर मंदिर का होना सबसे जरूरी होता है। आम तौर पर नए घरों में सारी चीजों को प्लेसमेंट पहले से ही होता है तो आप इस बात को निश्चित कर लें कि आपका पूजा घर कहां बना हुआ है।
3. घर के मुख्य द्वार के वास्तु का सही होना बेहद ही जरूरी है। सबसे पहले तो ये देख लें कि इसकी दिशा सही है या नहीं। साथ ही ये सुनिश्चित करें कि मुख्य द्वार के आगे कोई नल, ट्रांसफॉर्मर या फिर बड़ा पेड़ ना हो। अगर ऐसा घर खरीदा जाता है तो वहां पर सकारात्मक ऊर्जा के आगमन में बाधा आती है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन