वास्तु शास्त्र: इस दिशा में भूलकर भी ना रखें सोना-चांदी, जान लें अमीरों का महासीक्रेट
वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में चीजों का प्लेसमेंट सही होना जरूरी है। जानिए घर में सोने-चांदी के जेवर किस दिशा में रखने जरूरी होते हैं। साथ ही उस दिशा के बारे में भी जानें जहां पर इसे भूलकर भी नहीं रखना है।

Vastu Tips for Jewellery: वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद कमरों की सही दिशा के बारे में बताया गया है। साथ ही में इसमें ऊर्जा भी जुड़ी होती है। वहीं चीजों के सही प्लेसमेंट का जिक्र भी वास्तु में किया गया है। बात की जाए सोने या चांदी की तो इसे भी घर की सही दिशा में रखना सही माना जाता है। कई लोग बिना इसकी जानकारी के अपने गहनों को किसी भी दिशा में रख देते हैं जोकि शास्त्र के लिहाज से सही नहीं है। माना जाता है कि अगर शास्त्र के नियमों को ध्यान में रखकर सोने-चांदी को घर में रखा जाए तो इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और घर में बरकत भी आती है। वहीं गलत जगह पर रखने से धन का नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है। तो ऐसे में जानते हैं कि आखिर सोने-चांदी समेत हर बेशकीमती चीज को रखने की सही दिशा क्या है?
यहां रखें सोने-चांदी के जेवर
बता दें कि वास्तुशास्त्र के हिसाब से जिन घरों में सोने-चांदी को सही दिशा में रखा जाता है, वहां पर मां लक्ष्मी का वास हमेशा होता है। शास्त्र की मानें तो इसे हमेशा उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना सही माना जाता है। दरअसल हिंदू धर्म मान्यता के हिसाब से इसी दिशा में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की दयादृष्टि बनी रहती है। ऐसे में ये दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। वहीं इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए कि सोने-चांदी को कभी भी दक्षिण दिक्षा में नहीं रखना चाहिए।
इन दिशाओं से भी रखना चाहिए दूर
सोने चांदी को सिर्फ दक्षिण दिशा ही नहीं बल्कि आग्नेय कोण से भी दूर रखना चाहिए। आग्नेय कोण दक्षिण-पूर्व दिशा को कहा जाता है। इस दिशा में सोने-चांदी को रखने से नुकसान ही होता है। वहीं धन का फ्लो जिंदगी में रुकने लगता है। शास्त्र के हिसाब अपने जेवरों को कभी भी लोहे के बॉक्स या काले रंग के बैग में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। साथ ही किचन के आसपास भी इसे नहीं रखना चाहिए।
भूलकर भी ना करें ये गलती
शास्त्र के नियमों के अनुसार सही दिशा चुनने के बाद भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि रखे हुए जेवर सही हालत में हो। अगर सही दिशा में टूटे हुए जेवर रखे हुए हैं तो इसका असर घर के वास्तु पर खराब ही पड़ता है। ऐसे में खराब हुए जेवरों को सही करवाना भी जरूरी है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन