vastu shastra major tips for your dining table direction rules वास्तु शास्त्र: घर की इस दिशा में भूलकर भी ना रखें डायनिंग टेबल, ध्यान में हमेशा रखें ये जरूरी बातें
More

वास्तु शास्त्र: घर की इस दिशा में भूलकर भी ना रखें डायनिंग टेबल, ध्यान में हमेशा रखें ये जरूरी बातें

Vastu Tips: वास्तु के हिसाब से अगर घर में डायनिंग टेबल ना रखा हो तो ये गड़बड़ी भी कर सकता है। डायनिंग टेबल को हमेशा सही दिशा में रखना जरूरी है नहीं तो इससे घर की शांति भंग होने लगती है। जानिए शास्त्र में इस बारे में क्या-क्या बताया गया है?

Tue, 11 Nov 2025 03:14 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु शास्त्र: घर की इस दिशा में भूलकर भी ना रखें डायनिंग टेबल, ध्यान में हमेशा रखें ये जरूरी बातें

Dining Table Vastu Tips: घर में रखी हुई हर चीज का वास्तु से कनेक्शन होता है। घर के हर कमरे, मुख्य द्वार, किचन, बाथरूम और पूजा घर से जुड़े कई वास्तु नियम हैं, जिनका पालन करने से जिंदगी से जुड़ी कई दिक्कतें दूर हो जाती हैं। वहीं लोगों को एक चीज परेशान करती है कि आखिर डायनिंग टेबल कहां रखी जाए? कई बार घर में डायनिंग एरिया ना बने होने की वजह से ये दिक्कत बहुत बढ़ जाती है। ऐसे में लोग कई गलत जगह पर डाइनिंग टेबल को रख देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर वास्तु शास्त्र में डायनिंग टेबल को किस दिशा में रखना सही बताया गया है? साथ ही जानेंगे डायनिंग टेबल से जुड़े कई और नियमों के बारे में...

इस दिशा में रखें डायनिंग टेबल

वास्तु शास्त्र के हिसाब से डायनिंग टेबल को हमेशा किचन में रखना चाहिए। इसकी दिशा हमेशा उत्तर-पश्चिम या फिर पश्चिम होनी चाहिए। खाना खाते वक्त किसी भी शख्स का मुंह पूर्व दिशा में होना चाहिए। ऐसे घरों में बरकत आती है और नेगेटिविटी भी काफी दूर रहती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: इस दिशा में रखें शादी वाला सामान, भूलकर भी ना करें ये गलती

इस दिशा में ना रखें डायनिंग टेबल

शास्त्र के हिसाब से डायनिंग टेबल को कभी भी पूर्व या उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए। वहीं शास्त्र के हिसाब से किसी भी शख्स की बैठने की स्थिति भी काफी मायने रखती है। खाना खाते वक्त किसी का भी चेहरा दक्षिण दिशा की ओर नहीं होना चाहिए। शास्त्र में इसे सही नहीं माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र के हिसाब से लकी होते हैं ये पौधे, देखें पूरी लिस्ट

ऐसे हो डायनिंग टेबल के कोने

वहीं डायनिंग टेबल को चुनते वक्त कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि टेबल के कोने नुकीने ना हो। टेबल के कोने हमेशा गोलाई में होना चाहिए। शास्त्र के हिसाब से जिन घरों में नुकीने कोने वाले टेबल होते हैं, वहां शांति नहीं होती है। साथ ही ऐसे घरों के लोग अधिकतर आपस में लड़ते रहते हैं।

ये होता है बेस्ट

शास्त्र के हिसाब से हमेशा लकड़ी का बना हुआ डायनिंग टेबल ही लेना चाहिए। कांच या फिर किसी और धातु से बना डायनिंग टेबल कभी नहीं लेना चाहिए। शास्त्र के हिसाब से घर के लिए लकड़ी वाला डायनिंग टेबल ही सही रहता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)