वास्तु शास्त्र टिप्स: ऑफिस डेस्क पर खाते हैं खाना? संभल जाएं नहीं तो होगा ये नुकसान
Office Desk Vastu Tips: अगर आप ऑफिस के डेस्क पर खाना खाते हैं तो अब संभल जाने की जरूरत है क्योंकि ऐसा करके आप खुद को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं।

वास्तु शास्त्र हमारी रोजमर्रा की लाइफ में काफी अहम रोल निभाता है। घर से लेकर ऑफिस में भी वास्तु से संबंधित चीजें हैं। इन दोनों ही जगह पर वास्तु का सही होना जरूरी है। वो कहते हैं ना कि वर्क और पर्सनल लाइफ के बीच का बैलेंस सही होना चाहिए। उसी तरह ना सिर्फ घर में वास्तु से जुड़े नियमों का पालन करना चाहिए बल्कि ऑफिस में भी इस बात का ध्यान रखना जरूरी है। ऑफिस के डेस्क से लेकर वहां पर बैठकर काम करने की दिशा से जुड़े कई वास्तु नियम हैं, जिनका सही से पालन ना करने पर हमारा काम और फोकस बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर ऑफिस से जुड़े वास्तु नियम क्या हैं?
आम तौर पर लोग ऑफिस में कैंटीन या फिर पैंट्री में जाकर खाना खाते हैं। हालांकि कई बार समय बचाने के चक्कर में लोग अक्सर अपने डेस्क पर ही खाना खा लेते हैं। ऑफिस हो या वर्क फ्रॉम होम, कई लोग लंच ब्रेक लेने के बजाय लैपटॉप के सामने बैठकर जल्दी-जल्दी खाना खत्म कर लेते हैं। कई बार लोगों को काम का प्रेशर इतना ज्यादा होता है कि लोग अलग से खाने का समय निकाल नहीं पाते हैं और ना ही इसे जरूरी समझते हैं। हालांकि वास्तु और हेल्थ के लिहाज से भी ये आदत सही नहीं है।
डेस्क पर क्यों ना खाएं खाना?
वास्तु शास्त्र के हिसाब से ऑफिस के डेस्क पर खाना खाने से बचना चाहिए। दरअसल डेस्क पर खाना खाने से यहां की ऊर्जा प्रभावित होती है। डेस्क पर खाना खाने से ये यहां की ऊर्जा कम हो जाती है और इसका प्रभाव हमारी परफॉर्मेंस पर पड़ता है। ऑफिस डेस्क पर लैपटॉप और फाइल से संबंधित कई चीजें होती हैं और ऐसे में यहां की ऊर्जा पहले से ही भारी मानी जाती है। ऐसे में इधर खाना खाकर हम नकारात्मकता बढ़ा सकते हैं। इससे मन अशांत रहने लगेगा और काम में फोकस भी बिगड़ेगा। यही वजह है कि वास्तु में ऑफिस डेस्क पर खाने को सही नहीं माना जाता है।
लंच ब्रेक जरूर लें
वास्तु के हिसाब से दिन में कुछ देर के लिए ब्रेक जरूर लेना चाहिए और लंच ब्रेक पर डेस्क से दूर ही रहना चाहिए। इससे कुछ देर के लिए मन शांत रहता है और दिन भर के लिए अच्छी एनर्जी भी बची रहती है। इस वजह से छोटे-छोटे ब्रेक्स भले ही वो 1 से 2 मिनट के हो, जरूर लेने चाहिए। इससे परफॉर्मेंस भी बेहतर होती है और मन भी काम में लगता है।
डेस्क पर ना फैलाएं गंदगी
शास्त्र के हिसाब से ऑफिस डेस्क को हमेशा साफ रखना चाहिए और यहां पर गंदगी की कोई भी गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। साथ ही डेस्क पर किसी भी नुकीली चीज को रखने से बचना चाहिए। अगर ऐसी कोई चीज जरूरी है तो उसे ड्रॉवर में रखें। ऑफिस डेस्क पर जितना कम सामान होगा काम में मन भी उतना ही लगेगा। साथ ही यहां पर मनी प्लांट या फिर जेट प्लांट रखना भी अच्छा माना जाता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन