वास्तु टिप्स: बेडरूम में छोड़ देते हैं जूठे बर्तन? हो जाएं सतर्क नहीं तो होगा ये बड़ा नुकसान
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में कभी भी जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। ऐसा करने से कई नुकसान होते हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर वास्तु के अनुसार ऐसा करने से क्या होता है? साथ ही जानेंगे कुछ और नियमों के बारे में…

Vastu Tips for Bedroom:Easy Vastu Tips for Bedroom: वास्तु शास्त्र में सिर्फ घर और सामान की दिशा से संबंधित नियम ही नहीं होते हैं। हमारी रोजमर्रा की आदतों का संबंध भी इससे होता है। कई बार जाने-अनजाने में हम ऐसी चीजें कर जाते हैं जिसका असर घर के वास्तु पर सीधे तौर पर पड़ता है। घर का सबसे अहम हिस्सा बेडरूम होता है क्योंकि हम यहां पर सबसे ज्यादा समय बिताते हैं। बेडरूम से जुड़े नियमों का पालन करना बेहद ही जरूरी होता है। आम तौर पर देखा गया है कि थकान की स्थिति में लोग बेडरूम में ही लंच या डिनर कर लेते हैं लेकिन शास्त्र के हिसाब से ऐसा करना सही नहीं है। वहीं रात के समय में अक्सर लोग खाने के बाद जूठे बर्तन वहीं छोड़ देते हैं। वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े नियम और नुकसान भी बताए गए हैं। इसके बारे में विस्तार से नीचे जानें...
बेडरूम में ना रखें जूठे बर्तन
वास्तु शास्त्र के अनुसार जो लोग बेडरूम में लंच या फिर डिनर करते हैं, उनकी जिंदगी में बाधाएं आने लगती हैं। साथ ही इससे घर का वास्तु भी बिगड़ता है। बेडरूम में गलती से भी ये काम नहीं करना चाहिए। वहीं बेड पर तो भूलकर भी खाना नहीं खाना चाहिए। अक्सर थकान की वजह से लोग ऐसा कर देते हैं। बाद में खाने वाले बर्तन को वहीं पर छोड़ देते हैं। दरअसल ऐसा करने से स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। शास्त्र के मुताबिक जो लोग आलस की वजह से बेडरूम में जूठे बर्तन छोड़ देते हैं, वो रोगी बनने लगते हैं। वहीं ऐसे लोगों की जिंदगी में दरिद्रता आने लगती है। ऐसे में ऐसा करने से बचना चाहिए और भूलकर भी ये गलती नहीं करनी चाहिए।
रखें इन बातों का ध्यान
वहीं शास्त्र में इस बात का भी वर्णन हैं कि बेडरूम में कभी नशीले पदार्थ का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में कलेश की स्थिति बनती हैं। साथ ही जिन लोगों को डरावने सपने आते हैं, उन्हें कमरे में तांबे के बर्तन में थोड़ा सा पानी भरकर रखना चाहिए। इसके अलावा बेडरूम में कभी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं रखना चाहिए। वहीं इस कमरे में शीशा भी रखने से बचना चाहिए। अगर शीशा रखना ही है तो इसे ऐसा रखना चाहिए कि बेड पर बैठे हुए व्यक्ति उसमें ना दिखें। बेड से थोड़ा हटकर ही शीशे को रखना सही माना जाता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन