Ekadashi November: 14 या 15 नवंबर उत्पन्ना एकादशी कब है? जानें डेट, पूजन व व्रत पारण का मुहूर्त
Utpanna ekadashi 2025 date: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का खास महत्व है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। हर महीने दो एकादशी व्रत आते हैं, हर व्रत का महत्व अलग-अलग होता है। जानें नवंबर में उत्पन्ना एकादशी व्रत कब है।

Utpanna ekadashi 2025 kab hai: हिंदू धर्म ग्रंथों में एकादशी तिथि का विस्तार से वर्णन मिलता है। एकादशी व्रत जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। हर महीने दो और साल में कुल 24 एकादशी व्रत किए जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को उत्पन्ना एकादशी व्रत कहा गया है। मान्यता है कि एकादशी का व्रत उत्पन्ना एकादशी से शुरु करना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन ही माता एकादशी का जन्म हुआ था, जिन्होंने भगवान विष्णु के शरीर से उत्पन्न होकर मूर नामक राक्षस का वध किया था। जानें नवंबर में उत्पन्ना एकादशी कब है, पूजन व व्रत पारण का मुहूर्त।
उत्पन्ना एकादशी कब है 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 15 नवंबर 2025 को देर रात 12 बजकर 49 मिनट पर शुरू होगी और 16 नवंबर को देर रात 02 बजकर 37 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि में उत्पन्ना एकादशी व्रत 15 नवंबर 2025, शनिवार को रखा जाएगा।
उत्पन्ना एकादशी का महत्व और व्रत का फल: उत्पन्ना एकादशी व्रत करने से अनंत गुना फल मिलता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से हजारों यज्ञ के बराबर पुण्य मिलता है। एकादशी व्रत करने से पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
उत्पन्ना एकादशी पूजन मुहूर्त 2025:
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:58 बजे से सुबह 05:51 बजे तक।
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर 01:53 बजे से दोपहर 02:36 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:27 बजे से शाम 05:54 बजे तक।
अमृत काल- दोपहर 03:42 बजे से शाम 05:27 बजे तक।
उत्पन्ना एकादशी व्रत पारण का मुहूर्त: उत्पन्ना एकादशी व्रत का पारण 16 नवंबर 2025, रविवार को किया जाएगा। एकादशी व्रत पारण का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से दोपहर 03 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन