Rashifal Venus Transit in Scorpio Horoscope Shukra vrishchik Rashi Parivartan lucky zodiac signs bhavishyafal 26 नवंबर से इन 4 राशियों का बदलेगा समय, मंगल की वृश्चिक राशि में शुक्र करेंगे गोचर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

26 नवंबर से इन 4 राशियों का बदलेगा समय, मंगल की वृश्चिक राशि में शुक्र करेंगे गोचर

Venus transit in scorpio 2025: शुक्र नवंबर में शुक्र ग्रहों के सेनापति मंगल की वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। शुक्र के मंगल गोचर से कुछ राशियों का अच्छा समय प्रारंभ होगा। जानें शुक्र गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है।

Mon, 3 Nov 2025 11:13 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
26 नवंबर से इन 4 राशियों का बदलेगा समय, मंगल की वृश्चिक राशि में शुक्र करेंगे गोचर

Venus Transit 2025: धन, संपदा, वैभव व ऐश्वर्य आदि के कारक शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले हैं। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। शुक्र का वृश्चिक गोचर 26 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर होगा और 19 दिसंबर तक इसी राशि में रहेंगे। शुक्र के वृश्चिक गोचर का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। चार राशियों के जीवन में शुक्र राशि परिवर्तन से अच्छे बदलाव होंगे और वित्त, करियर व लव लाइफ में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। जानें शुक्र के वृश्चिक गोचर से किन राशियों को होगा लाभ।

1. वृषभ राशि- वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र के वृश्चिक गोचर से वृषभ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी और अटके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और जीवनसाथी का साथ मिलेगा। अप्रत्याशित स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है। आय के नए-नए सोर्स बनेंगे। करियर में उन्नति मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2-8 नवंबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

2. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए शुक्र का वृश्चिक गोचर अच्छा रहने वाला है। प्रेम-संबंध पहले से बेहतर होंगे। धन आगमन के नए रास्ते बनेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक कद बढ़ेगा और अपनों का साथ मिलेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी।

3. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र गोचर अनुकूल रहने वाला है। इस समय आपको पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। निवेश के सुअवसर मिलेंगे। व्यापारियों को मुनाफा होगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। सिंगल जातकों के लिए योग्य विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। यात्रा लाभकारी रहेगी।

4. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा। कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र के वृश्चिक गोचर से आपकी नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की का मार्ग खुलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!