Shani meen rashi se kab niklega horoscope Saturn Transit in Pisces Rashifal Shani Meen Gochar Shani Gochar: 2026 में गुरु की मीन राशि में रहेंगे शनिदेव, इन 4 राशियों का बदलेंगे भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani Gochar: 2026 में गुरु की मीन राशि में रहेंगे शनिदेव, इन 4 राशियों का बदलेंगे भाग्य

Shani Meen Gochar: शनि इस समय देवगुरु बृहस्पति की मीन राशि में विराजमान हैं और साल 2026 में इसी राशि में गोचर करते रहेंगे। नए साल 2026 में शनि का कोई राशि परिवर्तन नहीं होगा। जानें 2026 में शनि के मीन गोचर से किन राशियों को होगा लाभ।

Wed, 5 Nov 2025 09:00 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Shani Gochar: 2026 में गुरु की मीन राशि में रहेंगे शनिदेव, इन 4 राशियों का बदलेंगे भाग्य

Shani Meen Gochar, Shani Meen Rashi Parivartan: ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मफल दाता माना गया है। शनि हर व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से परिणाम देते हैं। इस समय शनि मीन राशि के गोचर में हैं और साल 2026 में शनि का कोई राशि परिवर्तन नहीं होगा। साल 2027 में शनि मीन राशि से निकलकर मेष राशि में आएंगे। शनि का मीन गोचर 2026 में कई राशियों के लिए शुभ साबित होगा और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। जानें शनि के मीन गोचर से 2026 में किन राशियों को होगा लाभ।

शनि मीन राशि से कब निकलेंगे: ग्रहों के न्यायाधीश शनि ने 29 मार्च 2025, शनिवार को मीन राशि में गोचर किया था। साल 2026 में शनि का कोई राशि परिवर्तन नहीं होगा। 2027 में 3 जून को शनि मीन राशि से निकलकर मेष राशि में आएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र का वृश्चिक गोचर: 26 नवंबर से इन 4 राशियों का बदलेगा समय

साल 2026 में शनि के मीन गोचर से किन राशियों को होगा लाभ:

1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए शनि का मीन गोचर अनुकूल रहने वाला है। 2026 में करियर के लिहाज से समय अच्छा रहेगा और आपको उन्नति मिल सकती है। व्यापार में विस्तार मिल सकता है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

3. कर्क राशि- कर्क राशि वालों को शनि के मीन गोचर से ढैय्या से मुक्ति मिल चुकी है। नए साल में शनि के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। व्यापारिक परेशानियां खत्म होंगी। सेहत में सुधार होगा।

3. तुला राशि- तुला राशि वालों को शनि 2026 में शुभ परिणाम प्रदान कर सकते हैं। इस समय आपकी इनकम में वृद्धि हो सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत से भी रुपए-पैसे आएंगे। व्यापारिक परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। पारिवारिक उलझनें खत्म होंगी। संतान का साथ मिलेगा।

4. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को शनि ढैय्या से छुटकारा मिल चुका है। साल 2026 में शनि के मीन गोचर से आपके कार्यों की विघ्न-बाधाएं समाप्त होंगी। निवेश के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। धन संबंधी परेशानियां खत्म होंगी। खर्चों में कमी आएगी और आय में वृद्धि होगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!