कल से इन राशियों की खूब होगी मौज, बुध की चाल मचाएगी धमाल
Transit of Mercury movement Budh Rashifal: बुध कल सोमवार को लगभग सुबह के 05:55 ए एम पर अश्लेशा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। बुध के नक्षत्र गोचर से कुछ राशियां धन व कारोबार के मामले में भाग्यशाली रहने वाली हैं।

Transit of Mercury movement Budh Rashifal: बिजनेस व व्यापार के कारक माने जाते हैं बुध ग्रह। बुध की चाल सभी 12 राशियों को पॉजिटिव या नेगेटिव तरीके से प्रभावित कर सकती है। बुध वर्तमान समय में पुष्य नक्षत्र व कर्क राशि में विराजमान हैं। कल, सोमवार के दिन बुध नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। दृक पंचांग के अनुसार, बुध कल सोमवार को लगभग सुबह के 05:55 ए एम पर अश्लेशा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। इस नक्षत्र में बुध 28 जुलाई तक रहने वाले हैं। ऐसे में पुष्य नक्षत्र से अश्लेशा नक्षत्र का बुध का सफर कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कल बुध के अश्लेशा नक्षत्र में गोचर करने से किन राशियों को लाभ मिल सकता है-
कल से इन राशियों की खूब होगी मौज, बुध की चाल मचाएगी धमाल
कर्क राशि: बुध ग्रह का यह नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। हर काम में सफलता हासिल होगी। बिना ज्यादा परिश्रम के धन का आगमन हो सकता है। संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं। ऑफिस के सभी टास्क को बखूबी पूरा करने योग्य रहेंगे।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए बुध का अश्लेशा नक्षत्र में गोचर करना बेहद ही शुभ माना जा रहा है। बुध के शुभ प्रभाव से इस राशि के जातकों की पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जॉब से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है।
मिथुन राशि: बुध का अश्लेशा नक्षत्र में गोचर करना मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। मिथुन राशि वालों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस करने वालों को नए इन्वेस्टर्स मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन