Shani Transit Saturn Horoscope in Sawan 2025 these 3 zodiacs will have to be careful Shani: सावन में शनि चलेंगे उलटी चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani: सावन में शनि चलेंगे उलटी चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Shani Transit Saturn Horoscope 2025: 13 जुलाई से शनि वक्री अवस्था में गोचर करना शुरू करेंगे। ऐसे में सावन भर शनि देव उलटी चाल में ही गोचर करने वाले हैं। शनि की उलटी चाल कुछ राशियों का स्ट्रेस बढ़ा सकती है। 

Sat, 5 July 2025 05:39 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Shani: सावन में शनि चलेंगे उलटी चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Shani Transit Saturn Horoscope, सावन में शनि चलेंगे उलटी चाल: शनि इस समय मीन राशि में मार्गी अवस्था में गोचर कर रहे हैं। इस साल सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। ठीक 2 दिनों के बाद शनि अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। दृक पंचांग के अनुसार, 13 जुलाई से शनि वक्री अवस्था में गोचर करना शुरू करेंगे। ऐसे में सावन भर शनि देव उलटी चाल में ही गोचर करने वाले हैं। शनि की उलटी चाल जहां कुछ राशियों के लिए अच्छी साबित होगी वहीं, कुछ राशियों को नेगेटिव इफेक्ट भी झेलने पड़ सकते हैं। शनि देव 27 नवम्बर तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। आइए जानते हैं सावन के महीने में शनि की उलटी चाल से किन राशियों को सावधानी बरतनी चाहिए-

इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

वृषभ राशि: सावन के महीने में शनि की उलटी चाल वृषभ राशि के लोगों के लिए लाभदायक नहीं मानी जा रही है। निजी जीवन और व्यावसायिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। मानसिक स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वहीं, इस दौरान यात्रा करते समय सावधानी जरूर बरतें। अपनी मां की सेहत का खास ख्याल रखें।

कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों के लिए सावन के महीने में शनि की उलटी चाल शुभ नहीं मानी जा रही है। यह समय इस राशि के लोगों के लिए मुश्किल भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर ज्यादा महसूस हो सकता है। व्यापारियों को कुछ मुश्किलें आ सकती हैं लेकिन किसी भी डिसीजन पर पहुंचने से पहले सोच-विचार जरूर करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से शुरू इन राशियों का अच्छा टाइम, सूर्य-केतु गोचर देगा लाभ
ये भी पढ़ें:Rashifal: 6 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

मीन राशि: सावन के महीने में शनि की उलटी चाल मीन राशि वालों के लिए फायदेमंद नहीं मानी जा रही है। कुछ कामों में देरी हो सकती है। आर्थिक रूप से खर्च भी बढ़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी उथल-पुथल मच सकता है। फालतू के झगड़ों से बचें। इस समय आपके लिए सावधानी बरतना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!