1 अगस्त से इन राशियों के दिन शानदार, शुक्र की चाल देगी लाभ
Transit Venus Rashifal Shukra Gochar Nakshatra 2025: जल्द ही प्रेम व धन के कारक शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शुक्र का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद ही लाभकारी साबित हो सकता है।

Transit Venus Rashifal Shukra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसका शुभ और अशुभ दोनों ही फल राशियों को झेलने पड़ते हैं। ऐसा माना जाता है कि शुक्र की स्थिति मजबूत हो तो जीवन में समृद्धि बनी रहती है। वहीं, इस समय मिथुन राशि में शुक्र विराजमान हैं, जो जल्द ही नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, आर्द्रा नक्षत्र में अगस्त 1, शुक्रवार को 03:51 ए एम बजे शुक्र गोचर करेंगे। आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में शुक्र का यह नक्षत्र गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद ही फलदायक साबित हो सकता है-
1 अगस्त से इन राशियों के दिन शानदार, शुक्र की चाल देगी लाभ
सिंह राशि: 1 अगस्त के दिन शुक्र की चाल बदलने से सिंह राशि वालों को काफी फायदा हो सकता है। व्यापारियों को दोगुना लाभ मिल सकता है। इस राशि के लोगों के परिवार में सुख व शांति बनी रहेगी। वहीं, धन का आगमन भी हो सकता है। लव लाइफ बेहतर होगी।
तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए आर्द्रा नक्षत्र में शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। शुक्र के शुभ प्रभाव से आपको काम-कारोबार में सफलता मिल सकती है। फाइनेंशियल कंडीशन से जुड़ी कोई गुड न्यूज आपको मिल सकती है। प्रेम जीवन मधुर रहेगा।
मिथुन राशि: आर्द्रा नक्षत्र में शुक्र का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। आपके धन-दौलत में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस करने वालों को कोई प्रॉफिटेबल डील भी मिल सकती है। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। घर में सुख-शांति का वास होगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन