Tomorrow Horoscope Kal ka Rashifal 29 July 2025 bhavishyafal lucky and unlucky zodiacs Rashifal: 29 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal: 29 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Horoscope Tomorrow: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। जानें 29 जुलाई, 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। 

Mon, 28 July 2025 02:57 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Rashifal: 29 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Kal ka Rashifal Tomorrow Horoscope, राशिफल 29 जुलाई 2025: 29 जुलाई के दिन नाग पंचमी और तृतीय मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। सावन के तीसरे मंगलवार पर शिव जी और हनुमान जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 29 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 29 जुलाई को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। जानें, 29 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल…

मेष: आज के दिन प्रोफेशनल लाइफ में खुद पर फीलिंग्स को हावी न होने दें, जो आपको पूरी लगन से अपना प्रदर्शन दिखाने में मदद करेगा। अपनी क्षमताओं को समझें। ऑफिस का काम आपके दिन को व्यस्त बना सकता है। हाइड्रेटेड रहना न भूलें।

वृषभ: आज के दिन ब्रह्मांड आपके जुनून को आगे बढ़ाने और आपके नए विचारों को लाइफ में लाने की एडवाइस दे रहा है। आर्थिक दृष्टि से अच्छा अवसर आज दरवाजे पर दस्तक दे सकता है। संयम से काम लें और खुद को बीजी रखें।

मिथुन: आज के दिन वित्तीय स्थिति पॉजिटिव रहने वाली है। लेकिन पैसे के मामले में होशियार रहना आज बेहद जरूरी है। आपका शरीर और दिमाग दोनों तालमेल में रहने वाले हैं। आज सेल्फ-केयर और मेडिटेशन के लिए समय अवश्य निकालें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से मंगल गोचर कन्या राशि में, 13 सितंबर तक इन राशियों को मिलेगा खूब फायदा

कर्क: आज के दिन अगर निवेश की बात आए तो केलकुलेटेड रिस्क लें। दुनिया को आपके क्रिएटिव विचारों की आवश्यकता है। सफलता के नए रास्ते तलाशना जरूरी है। धन से जुड़े निर्णय सोच समझकर ही लें। परिवार में मतभेद होने की संभावना है।

सिंह: आज के दिन आपका परिश्रम रंग लाएगा और आप समृद्धि देखेंगे। रिलेशन में दोबारा स्पार्क लाने के लिए एक-दूसरे के करीब आने की कोशिश करनी चाहिए। बेतहाशा सपनों का पीछा करने और उस चीज से मुक्त होने का दिन है, जो आपको रोक रही है।

कन्या: आज सोच-समझकर रिस्क उठाने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने पर म्यूचुअल फंड्स में इंवेस्ट करना अच्छा रहेगा। परिवार में कलह से बचने की कोशिश करें। चाहे आप नई नौकरी पाना चाहते हों या प्रोमोशन पाना चाहते हों, आज का दिन लकी है।

तुला: आज के दिन रिस्क लेने से न डरें क्योंकि लंबे समय में इसका फायदा हो सकता है। धन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। शांति और सुकून पाने के लिए मेडिटेशन करें। सावधान रहें और उत्साह में अपने खर्च को कंट्रोल से बाहर न जाने दें।

वृश्चिक: आज के दिन अपने सपनों की ओर बढ़ने और अपने जुनून को आगे बढ़ाने का समय है। हेल्दी रहने के लिए जंक फूड्स से दूरी बनाएं। धन से जुड़े निर्णय लेने के लिए फाइनेंशियल एडवाइजर की मदद ले सकते हैं।

धनु: भले ही आपकी शादी को काफी समय हो गया हो लेकिन आज के दिन साथ में समय व्यतीत करना जरूरी है। सेहत पर ध्यान देने की आज जरूरत है। कुछ लोगों को राजनीतिक लाभ मिल सकता है। तनाव कम लें।

मकर: आज के दिन नई रास्ते खोजने के लिए आज तैयार हैं। आगे बढ़ने और दुनिया को यह दिखाने से न डरें की आप कितने काबिल हैं। सुख-समृद्धि भरा दिन रहेगा दिन। जंक फूड्स को नो कहें और सेल्फ-लव पर फोकस करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि में राहु का गोचर, इन 3 राशियों का समय शानदार

कुंभ: आज के दिन फाइनेंशियल दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए अपने पार्टनर से सलह लें। भीड से अलग होने से न डरें। सितारे आपके दिन को चमकाने में मदद करने के लिए संरेखित हो रहे हैं। खुद पर विश्वास करें।

मीन: आज के दिन आप खुद को पॉजिटिव फीलिंग्स से भरा हुआ पाएंगे। नए चैलेंज का सामना करने से न डरें। प्राकृतिक आकर्षण और कम्यूनिकेशन स्किल आज काम आएगी। नए लोगों के साथ बात-चीत शुरू करने से न डरें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!