Mercury Transit: बुध गोचर शनि के नक्षत्र में, 29 जुलाई से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू
Rashifal Mercury Transit 2025: 29 जुलाई के दिन एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में बुध गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। मंगलवार को शनि के नक्षत्र में बुध का गोचर कुछ राशि के जातकों को बेहतरीन परिणाम दे सकता है।

Rashifal Mercury Transit, बुध गोचर शनि के नक्षत्र में: ग्रहों के राजकुमार बुध का राशि परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। बुद्धि, संवाद और व्यापार के कारक माने जाने वाले बुध ग्रह की शुभ स्थिति होने पर व्यक्ति खूब मान-सम्मान कमाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 जुलाई के दिन एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में बुध गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। मंगलवार को शाम 04:17 बजे तक बुध ग्रह पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि माने जाते हैं। बुध का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए आइए जानते हैं बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर किन राशियों को शुभ समाचार दे सकता है-
29 जुलाई से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू
मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दौरान जातकों को नौकरी में सफलता मिलने के साथ सहपाठियों का सहयोग भी मिल सकता है। वहीं, दांपत्य जीवन में सुख-शांति और प्रेम के आसार हैं।
धनु राशि: बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर धनु राशि के जातकों के लिए भी शुभ मालूम पड़ रहा है। शिक्षा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के साथ-साथ दोस्तों का सहयोग भी प्राप्त होगा। किसी विशेष यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
सिंह राशि: बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर सिंह राशि के लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ बनने के योग नजर आ रहे हैं साथ ही रुका हुआ धन भी मिल सकता है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के संग रिश्तों में मधुरता आएगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन