Transit Venus Rashifal Guru Horoscope Jupiter time for these zodiacs will begin on 3 November 2025 3 नवंबर से शुरू होगा इन राशियों का शुभ समय, शुक्र-गुरु की चाल देगी फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

3 नवंबर से शुरू होगा इन राशियों का शुभ समय, शुक्र-गुरु की चाल देगी फायदा

Transit Venus Rashifal Guru Horoscope: सभी ग्रह अपने समय अनुसार राशि परिवर्तन करते रहते हैं, जो शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम अपने साथ लाते हैं। इस साल नवंबर में शुक्र और गुरु केंद्र दृष्टि योग का निर्माण कर रहे हैं।

Wed, 29 Oct 2025 08:12 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
3 नवंबर से शुरू होगा इन राशियों का शुभ समय, शुक्र-गुरु की चाल देगी फायदा

Transit Venus Rashifal Guru: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नौ ग्रहों की चाल में बदलाव होते रहते हैं, जो सभी राशियों को प्रभावित करता है। सभी ग्रह अपने समय अनुसार राशि परिवर्तन करते रहते हैं, जो शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम अपने साथ लाते हैं। इस साल नवंबर में शुक्र और गुरु केंद्र दृष्टि योग का निर्माण कर रहे हैं। पंचांग के अनुसार, 3 नवंबर के दिन धन के दाता शुक्र और गुरु एक दूसरे से 90 डिग्री पर स्थित होंगे, जिससे केंद्र दृष्टि योग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं शुक्र और गुरु की ये चाल किन राशियों को लाभ दे सकती है-

3 नवंबर से शुरू होगा इन राशियों का शुभ समय, शुक्र-गुरु की चाल देगी फायदा

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए शुक्र और गुरु की चाल से बना केंद्र दृष्टि योग बेहद ही शुभ माना जा रहा है। व्यापार में निवेश करने के लिए आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा जाहिर करने के अनेक मौके मिलेंगे। सेहत में भी पहले से सुधार नजर आएगा। लव लाइफ में रोमांस बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर को समझने की कोशिश करें। बच्चों के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1-30 नवंबर तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें नवंबर का राशिफल
ये भी पढ़ें:नए साल में इन राशियों को मिलेगी सफलता, गुरु-शनि की चाल देगी लाभ

धनु राशि

शुक्र और गुरु की चाल से बना केंद्र दृष्टि योग धनु राशि वालों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। किसी कार्य से जुड़ी विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में रोमांस बना रहेगा। व्यापार में बड़े बदलाव हो सकते हैं, जिनसे आपको आर्थिक लाभ होगा। वहीं, विद्यार्थियों के लिए भी यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को शुक्र और गुरु की चाल से बने केंद्र दृष्टि योग से फायदा साबित हो सकता है। आपकी कमाई में वृद्धि हो सकती है। परिवार में सुख संपदा बनी रहेगी। पूर्व में किया गया निवेश आपके लिए शुभ समाचार ला सकता है। वहीं, किसी पुराने डॉट से मुलाकात होना भी संभव है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 30 अक्टूबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें
ये भी पढ़ें:2026 से शुरू होगा इन राशियों का गोल्डन टाइम, राहु-केतु की चाल देगी लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!