Rahu Rashifal Ketu Horoscope Rahu Transit 2026 Rashifal Rahu The golden period for these zodiacs will begin 2026 से शुरू होगा इन राशियों का गोल्डन टाइम, राहु-केतु की चाल देगी लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2026 से शुरू होगा इन राशियों का गोल्डन टाइम, राहु-केतु की चाल देगी लाभ

Rahu Rashifal Ketu Horoscope 2026 : सभी ग्रहों की चाल का कुछ न कुछ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। साल 2026 में राहु और केतु की चाल बदलने जा रही है, जिससे कुछ राशियों की जबरदस्त फायदा होने वाला है। 

Tue, 28 Oct 2025 07:48 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
2026 से शुरू होगा इन राशियों का गोल्डन टाइम, राहु-केतु की चाल देगी लाभ

Rahu Rashifal Ketu Horoscope: नया साल जल्द ही शुरू होने जा रहा है। नए साल में कई ग्रहों का गोचर और नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है। सभी ग्रहों की चाल का कुछ न कुछ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। साल 2026 में राहु और केतु की चाल बदलने जा रही है। इस समय राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। पंचांग के अनुसार, साल 2026 में कर्क राशि में केतु का गोचर होगा और मकर राशि में राहु गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में राहु-केतु का गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है-

2026 से शुरू होगा इन राशियों का गोल्डन टाइम, राहु-केतु की चाल देगी लाभ

धनु राशि

राहु-केतु के गोचर से धनु राशि के लोगों को फायदा मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार की स्थिति दुरुस्त रहने वाली है। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार नजर आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। पूजा पाठ में मन लगाए रखना बेहतर रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध का गोचर शनि के नक्षत्र में, 20 नवंबर तक इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ

तुला राशि

राहु-केतु के गोचर करने से तुला राशि के लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। उद्योगपतियों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। धन का आगमन होगा और कर्ज से मुक्ति पा सकेंगे। फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह समय निवेश के तौर पर भी शुभ माना जा रहा है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए राहु-केतु का गोचर लाभदायक माना जा रहा है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से व्यापारियों को मुनाफा मिलने की संभावना है। जीवन में आ रही तकलीफें धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। खुद को तनाव मुक्त और खुश रखने के लिए प्रकृति में समय बिताएं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 29 अक्टूबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें
ये भी पढ़ें:शनि की सीधी चाल गुरु की मीन राशि में करेगी कमाल, इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!