Saturn Transit Jupiter Rashifal Guru Horoscope Shani zodiacs will be successful in new year 2026 will bring benefits नए साल 2026 में इन राशियों को मिलेगी सफलता, गुरु-शनि की चाल देगी लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

नए साल 2026 में इन राशियों को मिलेगी सफलता, गुरु-शनि की चाल देगी लाभ

Saturn Transit Jupiter Rashifal Guru Horoscope 2025: शनि और गुरु ग्रह के गोचर करने से कुछ राशियों पर पॉजिटिव और कुछ राशियों पर नेगेटिव प्रभाव पड़ता है। साल 2026 में शनि मीन राशि में, और कर्क और सिंह राशि में गुरु गोचर करने वाले हैं।

Wed, 29 Oct 2025 04:53 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
नए साल 2026 में इन राशियों को मिलेगी सफलता, गुरु-शनि की चाल देगी लाभ

Saturn Transit Jupiter Rashifal Guru Horoscope 2025: इस समय गुरु कर्क राशि में विराजमान रहने वाले हैं। नए साल में दोनों ही ग्रह अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। शनि और गुरु ग्रह के गोचर करने से कुछ राशियों पर पॉजिटिव और कुछ राशियों पर नेगेटिव प्रभाव पड़ता है। साल 2026 में शनि मीन राशि में, और कर्क और सिंह राशि में गुरु गोचर करने वाले हैं। शनि और गुरु की चाल से कुछ राशियों को पॉजिटिव रिजल्ट्स मिल सकते हैं। आइए जानते हैं शनि और गुरु की चाल नए साल में किन राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है-

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शनि और गुरु की चाल नए साल में शुभ मानी जा रही है। दोनों ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कम्युनिकेशन फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सोशल तौर पर लोगों से मेल-जोल बढ़ाने में आप सक्षम रहेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में भी तरक्की के नए मार्ग खुलते दिखेंगे। आप अपने दोस्तों के भरपूर सहयोग से सभी मुश्किलें आसानी से पार कर लेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 से शुरू होगा इन राशियों का गोल्डन टाइम, राहु-केतु की चाल देगी लाभ

वृषभ राशि

शनि और गुरु की चाल नए साल में वृषभ राशि वालों के लिए पॉजिटिव परिणाम ला सकती है। अपको नए मौके मिल सकते हैं। आपको घर के सदस्यों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए आपको नए मौके मिल सकते हैं। इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें और कोशिश करें कि वाद-विवाद में न उलझें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए शनि और गुरु की चाल नए साल में बेहद ही फायदेमंद हो सकती है। परिवार का सपोर्ट मिल सकता है। हेल्दी महसूस होगा। इस दौरान आपका मन धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। छात्रों के लिए विशेष तौर पर यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है। कुछ लोग एजुकेशनल ट्रिप पर भी जा सकते हैं। आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे। नई यात्रा करने के योग बन रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 30 अक्टूबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें
ये भी पढ़ें:बुध का गोचर शनि के नक्षत्र में, 20 नवंबर तक इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!